जन सुराज MLC प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार पर साधा निशाना:कहा- बांका की शिक्षा व्यवस्था पर कभी नहीं उठाई आवाज, मतदाता देंगे जवाब

जन सुराज MLC प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार पर साधा निशाना:कहा- बांका की शिक्षा व्यवस्था पर कभी नहीं उठाई आवाज, मतदाता देंगे जवाब

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी रजनीश आनंद ने भाजपा उम्मीदवार एनके यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एनके यादव ने बांका जिले की शिक्षा व्यवस्था पर कभी आवाज नहीं उठाई। सोमवार को जन सुराज पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान रजनीश आनंद ने भाजपा प्रत्याशी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एनके यादव दो बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आनंद ने कहा कि एनके यादव की जुबान पर बांका जिले का नाम तक नहीं आता। उन्होंने जिले के शिक्षित युवाओं और स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया है। रजनीश आनंद ने कहा कि इस बार बांका के मतदाता भाजपा प्रत्याशी को सबक सिखाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से जन सुराज पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी रजनीश आनंद ने भाजपा उम्मीदवार एनके यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एनके यादव ने बांका जिले की शिक्षा व्यवस्था पर कभी आवाज नहीं उठाई। सोमवार को जन सुराज पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान रजनीश आनंद ने भाजपा प्रत्याशी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एनके यादव दो बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आनंद ने कहा कि एनके यादव की जुबान पर बांका जिले का नाम तक नहीं आता। उन्होंने जिले के शिक्षित युवाओं और स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया है। रजनीश आनंद ने कहा कि इस बार बांका के मतदाता भाजपा प्रत्याशी को सबक सिखाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से जन सुराज पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *