Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में UP से पकड़े दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में UP से पकड़े दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

ठाणे की एक अदालत ने शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में गिरफ्तार पहले आरोपी सुभाष उर्फ ​​पप्या शिंदे की पुलिस हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दी, जबकि उत्तर प्रदेश से हाल में पकड़े गए दो संदिग्धों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सुभाष शिंदे ठाणे का रहने वाला है, जबकि सह-आरोपी संतोष कनौजिया उर्फ ​​टल्ली और अमित सिंह उर्फ ​​पप्लू को पिछले हफ़्ते ठाणे पुलिस की एक टीम ने प्रयागराज से पकड़ा था। पूर्णेकर की 29 सितंबर की रात हुई हत्या के मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पूर्णेकर मानपाडा में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के वार्ड प्रमुख थे। बाकी दो आरोपी निखिल यादव और नितेश पवार हैं। मामले में शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए वकील समीर हटले ने बताया कि सुभाष शिंदे, कनौजिया और सिंह को अतिरिक्त मुख्य मजिस्ट्रेट एस.बी. साबले के सामने पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस और शिकायतकर्ता के वकील की दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने सुभाष शिंदे की हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दी तथा कनौजिया और सिंह को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *