भागलपुर में चलती सीएनजी कार में लगी आग:5 मिनट में जलकर राख हुई गाड़ी, अदाणी पावर प्लांट के अधिकारी पटना से आ रहे थे

भागलपुर में चलती सीएनजी कार में लगी आग:5 मिनट में जलकर राख हुई गाड़ी, अदाणी पावर प्लांट के अधिकारी पटना से आ रहे थे

पटना एयरपोर्ट से 2 यात्रियों को लेकर भागलपुर के पीरपैंती स्थित अदाणी पावर प्लांट जा रही सीएनजी डिजायर कार में हादसा हो गया। मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर लक्ष्मीपुर के पास चलती कार के बोनट से अचानक चिंगारी निकली। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। जान बचाने के लिए चालक और दोनों यात्रियों को गाड़ी छोड़कर बाहर भागना पड़ा। कार में सवार दोनों यात्री अदाणी पावर प्लांट के अधिकारी थे। आग इतनी तेजी से फैली कि महज पांच मिनट में पूरी कार जलकर राख हो गई। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कार सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए। कार के चालक प्रेमचंद ने बताया कि वे पटना एयरपोर्ट से दो यात्रियों को अदाणी पावर प्लांट ले जा रहे थे। दमकल की टीम ने बुझाई आग

चालक ने बताया कि डिजायर कार सीएनजी से चलती थी। आग लगने के बाद उन्होंने गाड़ी में मौजूद अग्निशमन उपकरण से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कार में बची आग को बुझाया। सीएनजी से चलने वाली कार में आग लगने की घटना ने सड़क पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि, इस मामले में सीएनजी प्रणाली की कोई भूमिका थी या आग किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण लगी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

2025 मॉडल की कमर्शियल कार राख, मालिक को दी गई सूचना चालक प्रेमचंद के अनुसार, आग में जलकर खाक हुई कार का नंबर BR01PS3044 है। यह व्यावसायिक वाहन है और 2025 का मॉडल बताया गया है। कार के मालिक इंद्रजीत कुमार हैं। चालक ने बताया कि घटना की जानकारी वाहन मालिक को दे दी गई है। पटना एयरपोर्ट से 2 यात्रियों को लेकर भागलपुर के पीरपैंती स्थित अदाणी पावर प्लांट जा रही सीएनजी डिजायर कार में हादसा हो गया। मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर लक्ष्मीपुर के पास चलती कार के बोनट से अचानक चिंगारी निकली। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। जान बचाने के लिए चालक और दोनों यात्रियों को गाड़ी छोड़कर बाहर भागना पड़ा। कार में सवार दोनों यात्री अदाणी पावर प्लांट के अधिकारी थे। आग इतनी तेजी से फैली कि महज पांच मिनट में पूरी कार जलकर राख हो गई। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कार सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए। कार के चालक प्रेमचंद ने बताया कि वे पटना एयरपोर्ट से दो यात्रियों को अदाणी पावर प्लांट ले जा रहे थे। दमकल की टीम ने बुझाई आग

चालक ने बताया कि डिजायर कार सीएनजी से चलती थी। आग लगने के बाद उन्होंने गाड़ी में मौजूद अग्निशमन उपकरण से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कार में बची आग को बुझाया। सीएनजी से चलने वाली कार में आग लगने की घटना ने सड़क पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि, इस मामले में सीएनजी प्रणाली की कोई भूमिका थी या आग किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण लगी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

2025 मॉडल की कमर्शियल कार राख, मालिक को दी गई सूचना चालक प्रेमचंद के अनुसार, आग में जलकर खाक हुई कार का नंबर BR01PS3044 है। यह व्यावसायिक वाहन है और 2025 का मॉडल बताया गया है। कार के मालिक इंद्रजीत कुमार हैं। चालक ने बताया कि घटना की जानकारी वाहन मालिक को दे दी गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *