कटिहार जिले में अवैध रूप से चल रहे आरा मिलों को लेकर वन विभाग से शिकायत की गई है। राजद नेता सगीर शेरशाह ने यह आवेदन दिया है। शिकायत में कहा गया है कि कटिहार जिले के कई घनी आबादी वाले गांवों में बिना लाइसेंस के आरा मिल चल रहे हैं। इससे बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। जिला मुख्यालय के पास कटिहार प्रखंड के दलन पश्चिम हाजीपुर इलाके में दो दर्जन से ज्यादा आरा मिल सालों से चोरी-छिपे चल रहे हैं। यहां कुल 26 आरा मिलों में से सिर्फ 5 वैध हैं। आवेदन में इन अवैध मिलों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। सगीर शेरशाह ने चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते में अवैध आरा मिल बंद नहीं हुए, तो वे वन विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। कटिहार जिले में अवैध रूप से चल रहे आरा मिलों को लेकर वन विभाग से शिकायत की गई है। राजद नेता सगीर शेरशाह ने यह आवेदन दिया है। शिकायत में कहा गया है कि कटिहार जिले के कई घनी आबादी वाले गांवों में बिना लाइसेंस के आरा मिल चल रहे हैं। इससे बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। जिला मुख्यालय के पास कटिहार प्रखंड के दलन पश्चिम हाजीपुर इलाके में दो दर्जन से ज्यादा आरा मिल सालों से चोरी-छिपे चल रहे हैं। यहां कुल 26 आरा मिलों में से सिर्फ 5 वैध हैं। आवेदन में इन अवैध मिलों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। सगीर शेरशाह ने चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते में अवैध आरा मिल बंद नहीं हुए, तो वे वन विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

