भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को हरदा के सब्जी मंडी चौक पर कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष योगमाया शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष योगमाया शर्मा ने आरोप लगाया कि जेएनयू की छात्राओं ने सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ मौखिक और शारीरिक शोषण की शिकायत की थी। विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति की जांच में ये आरोप सही पाए गए। इसके बाद उन्हें प्रोफेसर पद से हटा दिया गया और दिल्ली पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है। इन्हीं आरोपों के खिलाफ महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिमा विष्णोई, रेखा पटेल, मीना ओझा, बुलबुल राजपूत, नम्रता पुजारी, शशि शर्मा, विनिता शुक्ला, नंदा बड़नेरे, हंसा पंडित, यमुना गुर्जर, मीरा कुचबंदिया, रीना प्रजापति, ओमवती उइके, विजयश्री चौरसिया, सरला केवट, संध्या राठौर, गिरजा सोलंकी, रेखा सोलंकी, तुलसा सोलंकी और राखी मिश्रा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

