कैलादेवी के खोहरी में कुएं में गिरा हिरण का बच्चा:सिविल डिफेंस टीम ने 30 मिनट में किया रेस्क्यू, इलाज भी कराया

कैलादेवी के खोहरी में कुएं में गिरा हिरण का बच्चा:सिविल डिफेंस टीम ने 30 मिनट में किया रेस्क्यू, इलाज भी कराया

करौली के कैलादेवी इलाके के खोहरी गांव में एक हिरण का बच्चा कुएं में गिर गया। सिविल डिफेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई कर उसे 30 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाला। घायल हिरण का इलाज भी कराया गया। जिला कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि खोहरी गांव में एक हिरण का बच्चा कुएं में गिरा है और जीवित है। सिविल डिफेंस प्रभारी आशीष जैन ने कैलादेवी मेले में तैनात टीम को तुरंत मौके पर जाने के निर्देश दिए। रामअवतार गुर्जर के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। गांव में जरूरी सामान नहीं होने पर भी जवान मोटरसाइकिल से लिफ्ट लेकर गांव पहुंचे। टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू शुरू किया और आधे घंटे की मेहनत के बाद हिरण को कुएं से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान पता चला कि हिरण को कुत्तों ने काटा था। टीम ने तुरंत डॉक्टर को बुलाकर उसका उपचार करवाया। इस अभियान में रामअवतार गुर्जर, अखलाक अहमद, फरमान खान और जीशान खान शामिल थे, जिनकी ग्रामीणों ने तारीफ की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *