अररिया के जीरोमाइल फोरलेन सर्विस रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसा अररिया कोर्ट स्टेशन मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी गई कोडीनयुक्त कफ सिरप की 689 बोतलें मिलीं। पुलिस ने कार और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। लोगों के जुटने पर भागा चालक स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे टकरा गई थी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, तो चालक भाग निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि कफ सिरप की यह खेप पूर्णिया से अररिया लाई जा रही थी। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और जब्त मोबाइल फोन के आधार पर वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी है। तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस इस मामले में अज्ञात चालक और वाहन मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि कफ सिरप की खेप किसके लिए लाई जा रही थी और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अररिया के जीरोमाइल फोरलेन सर्विस रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसा अररिया कोर्ट स्टेशन मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी गई कोडीनयुक्त कफ सिरप की 689 बोतलें मिलीं। पुलिस ने कार और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। लोगों के जुटने पर भागा चालक स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे टकरा गई थी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, तो चालक भाग निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि कफ सिरप की यह खेप पूर्णिया से अररिया लाई जा रही थी। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और जब्त मोबाइल फोन के आधार पर वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी है। तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस इस मामले में अज्ञात चालक और वाहन मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि कफ सिरप की खेप किसके लिए लाई जा रही थी और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

