जेएनयू प्रकरण पर जमुई में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:राहुल गांधी का पुतला फूंका,कांग्रेस सांसद पर छात्राओं से दुर्व्यवहार का आरोप

जेएनयू प्रकरण पर जमुई में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:राहुल गांधी का पुतला फूंका,कांग्रेस सांसद पर छात्राओं से दुर्व्यवहार का आरोप

जमुई जेएनयू प्रकरण को लेकर सोमवार को जमुई में भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर के कचहरी चौक पर जुटे भाजपा नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर के कांग्रेस सांसद आंगोमचा बिमोल अकोइजम पर महिला विद्यार्थियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजिता केशरी ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं के सम्मान से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व से रुख स्पष्ट करने की मांग भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजिता केशरी ने आरोप लगाया कि जेएनयू प्रकरण कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। यदि किसी सांसद पर महिला विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। तो मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग भी की। सांसद के निलंबन और छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने संबंधित सांसद को तत्काल निलंबित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मामले में न्याय सुनिश्चित नहीं होता, तब तक भाजपा महिला मोर्चा अपना विरोध जारी रखेगा। निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट होगी सच्चाई कचहरी चौक पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारे लगाए और कार्रवाई की मांग दोहराई। हालांकि, सांसद पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि निष्पक्ष जांच के बाद ही हो सकेगी। जमुई जेएनयू प्रकरण को लेकर सोमवार को जमुई में भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर के कचहरी चौक पर जुटे भाजपा नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर के कांग्रेस सांसद आंगोमचा बिमोल अकोइजम पर महिला विद्यार्थियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजिता केशरी ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं के सम्मान से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व से रुख स्पष्ट करने की मांग भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजिता केशरी ने आरोप लगाया कि जेएनयू प्रकरण कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। यदि किसी सांसद पर महिला विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। तो मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग भी की। सांसद के निलंबन और छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने संबंधित सांसद को तत्काल निलंबित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मामले में न्याय सुनिश्चित नहीं होता, तब तक भाजपा महिला मोर्चा अपना विरोध जारी रखेगा। निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट होगी सच्चाई कचहरी चौक पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारे लगाए और कार्रवाई की मांग दोहराई। हालांकि, सांसद पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि निष्पक्ष जांच के बाद ही हो सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *