सीवान के सराय थाना क्षेत्र के वैशाखी गांव में पानी टंकी निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से घायल मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के शम्भोपुरा निवासी अशोक यादव के रूप में हुई है। सोमवार को पटना में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। सीमेंट-बालू मिलाने के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, वैशाखी गांव में एक ठेकेदार की ओर से पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। अशोक यादव भी इस काम में मजदूरी कर रहा था। निर्माण स्थल पर सीमेंट और बालू मिलाने के लिए मिक्सर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान अशोक मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में अफरातफरी मच गई। साथी मजदूर उसे इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर पटना पहुंचे, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया मजदूर की मौत के बाद परिजन शव लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचे। सदर टीओपी प्रभारी सुजीत कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पुलिस ने परिजनों से आवेदन लेकर संबंधित थाने को भेज दिया है। सराय थाना प्रभारी विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। परिजनों से आवेदन मिला है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे में मजदूर की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीवान के सराय थाना क्षेत्र के वैशाखी गांव में पानी टंकी निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से घायल मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के शम्भोपुरा निवासी अशोक यादव के रूप में हुई है। सोमवार को पटना में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। सीमेंट-बालू मिलाने के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, वैशाखी गांव में एक ठेकेदार की ओर से पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। अशोक यादव भी इस काम में मजदूरी कर रहा था। निर्माण स्थल पर सीमेंट और बालू मिलाने के लिए मिक्सर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान अशोक मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में अफरातफरी मच गई। साथी मजदूर उसे इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर पटना पहुंचे, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया मजदूर की मौत के बाद परिजन शव लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचे। सदर टीओपी प्रभारी सुजीत कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पुलिस ने परिजनों से आवेदन लेकर संबंधित थाने को भेज दिया है। सराय थाना प्रभारी विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। परिजनों से आवेदन मिला है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे में मजदूर की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

