सबसे कम उम्र के प्रत्याशी को मिला बॉडीगार्ड:मतगणना के दिन तक पुलिसकर्मी साथ रहेंगे, जयप्रकाश ने मारपीट की जताई थी आशंका

सबसे कम उम्र के प्रत्याशी को मिला बॉडीगार्ड:मतगणना के दिन तक पुलिसकर्मी साथ रहेंगे, जयप्रकाश ने मारपीट की जताई थी आशंका

बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सबसे कम उम्र के निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश झा (31) को निर्वाचन आयोग की ओर से सुरक्षा दी गई है। सुरक्षा की मांग को लेकर प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग, निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को आवेदन दिया था। इसके बाद उन्हें एक सशस्त्र पुलिसकर्मी उपलब्ध कराया गया है। अब मतगणना के दिन तक पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगा। जयप्रकाश झा ने चुनाव प्रचार और मतदान के सिलसिले में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में भ्रमण के दौरान सुरक्षा की आवश्यकता जताई थी। उन्होंने आशंका व्यक्त की थी कि चर्चित चेहरा होने और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण उनके साथ मारपीट या किसी अप्रिय घटना हो सकती है। इसी आधार पर उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। 2015 बैच के सशस्त्र पुलिसकर्मी को मिली जिम्मेदारी जयप्रकाश झा की सुरक्षा के लिए लहेरियासराय स्थित पुलिस लाइन से 2015 बैच के कांस्टेबल बादशाह बिंद को प्रतिनियुक्त किया गया है। जो पिस्टलधारी पुलिसकर्मी हैं। बताया गया है कि वरीय पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा के बाद उन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी प्रत्याशी के साथ रहकर उनकी सुरक्षा करेंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह प्रतिनियुक्ति 27 अक्टूबर तक के लिए की गई है।
शपथपत्र में 20 हजार रुपए की जानकारी चुनाव में प्रत्याशियों की आर्थिक स्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है। उपलब्ध शपथपत्र संबंधी जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश झा ने अपने बैंक खाते में 10 हजार रुपए और नगद 10 हजार रुपए होने की जानकारी दी है। इस तरह बैंक खाते और नगदी को मिलाकर उनके पास कुल 20 हजार रुपए की राशि दर्शाई गई है। उनकी पैतृक संपत्ति का मूल्य करीब 5 लाख रुपए बताया गया है। शपथपत्र में उनके विरुद्ध 5 आपराधिक मामलों का भी उल्लेख होने की जानकारी मिली है। सुरक्षा के बीच चार जिलों में करेंगे भ्रमण
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले भी शामिल हैं। ऐसे में प्रत्याशियों को मतदाताओं तक पहुंचने के लिए चारों जिलों में भ्रमण करना पड़ता है। जयप्रकाश झा भी इन जिलों में जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सबसे कम उम्र के निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश झा (31) को निर्वाचन आयोग की ओर से सुरक्षा दी गई है। सुरक्षा की मांग को लेकर प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग, निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को आवेदन दिया था। इसके बाद उन्हें एक सशस्त्र पुलिसकर्मी उपलब्ध कराया गया है। अब मतगणना के दिन तक पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगा। जयप्रकाश झा ने चुनाव प्रचार और मतदान के सिलसिले में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में भ्रमण के दौरान सुरक्षा की आवश्यकता जताई थी। उन्होंने आशंका व्यक्त की थी कि चर्चित चेहरा होने और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण उनके साथ मारपीट या किसी अप्रिय घटना हो सकती है। इसी आधार पर उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। 2015 बैच के सशस्त्र पुलिसकर्मी को मिली जिम्मेदारी जयप्रकाश झा की सुरक्षा के लिए लहेरियासराय स्थित पुलिस लाइन से 2015 बैच के कांस्टेबल बादशाह बिंद को प्रतिनियुक्त किया गया है। जो पिस्टलधारी पुलिसकर्मी हैं। बताया गया है कि वरीय पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा के बाद उन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी प्रत्याशी के साथ रहकर उनकी सुरक्षा करेंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह प्रतिनियुक्ति 27 अक्टूबर तक के लिए की गई है।
शपथपत्र में 20 हजार रुपए की जानकारी चुनाव में प्रत्याशियों की आर्थिक स्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है। उपलब्ध शपथपत्र संबंधी जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश झा ने अपने बैंक खाते में 10 हजार रुपए और नगद 10 हजार रुपए होने की जानकारी दी है। इस तरह बैंक खाते और नगदी को मिलाकर उनके पास कुल 20 हजार रुपए की राशि दर्शाई गई है। उनकी पैतृक संपत्ति का मूल्य करीब 5 लाख रुपए बताया गया है। शपथपत्र में उनके विरुद्ध 5 आपराधिक मामलों का भी उल्लेख होने की जानकारी मिली है। सुरक्षा के बीच चार जिलों में करेंगे भ्रमण
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले भी शामिल हैं। ऐसे में प्रत्याशियों को मतदाताओं तक पहुंचने के लिए चारों जिलों में भ्रमण करना पड़ता है। जयप्रकाश झा भी इन जिलों में जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *