अचनेरा में छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:गांव और बाजार में दिया मतदान का संदेश, पंचायत चुनाव के लिए किया जागरूक

अचनेरा में छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:गांव और बाजार में दिया मतदान का संदेश, पंचायत चुनाव के लिए किया जागरूक

प्रतापगढ़ के अचनेरा में पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल अचनेरा के छात्रों ने एक रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। यह रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर गांव की गलियों और बाजार से गुजरी। इस दौरान छात्र मतदान के महत्व से जुड़े नारे लगाते हुए चल रहे थे। छात्रों ने लोगों से मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोकतंत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को वोट देने के अधिकार का महत्व समझाते हुए चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *