आलीराजपुर से गुजरात जा रही थी 487 पेटी अवैध शराब:उदयगढ़ में पुलिस ने पकड़ी; ड्राइवर भागा, ट्रक समेत 54.97 लाख का माल जब्त

आलीराजपुर से गुजरात जा रही थी 487 पेटी अवैध शराब:उदयगढ़ में पुलिस ने पकड़ी; ड्राइवर भागा, ट्रक समेत 54.97 लाख का माल जब्त

आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ में पुलिस ने सोमवार, 12 अक्टूबर को एक ट्रक से बैगपाइपर कंपनी की 487 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। शराब को दाहोद से गुजरात ले जाया जा रहा था। शराब की कीमत करीब 39.97 लाख रुपए है। ट्रक समेत कुल 54.97 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर की घेराबंदी पुलिस को सूचना मिली थी कि तलावद गांव से एक ट्रक में अवैध शराब लाई जा रही है। उदयगढ़ थाना प्रभारी ब्रजभूषण हीरवे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। टीम तलावद तिराहे पर इंतजार कर रही थी। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसे जवानिया गांव के कच्चे रास्ते पर दौड़ा दिया। बाद में वह जवानिया तालाब के किनारे ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक में बनाई गई थी शराब छिपाने की जगह पुलिस ने ट्रक नंबर MP 09 HF 9311 की तलाशी ली। इसमें शराब छिपाने के लिए खास जगह बनाई गई थी। तलाशी के दौरान 487 पेटियां मिलीं, जिनमें कुल 4,207 बल्क लीटर शराब थी। शराब की कीमत करीब 39.97 लाख रुपए और ट्रक की कीमत 15 लाख रुपए बताई गई है। शराब के स्रोत और फरार चालक की तलाश एसडीओपी जोबट आशुतोष पटेल ने बताया कि मामले में उदयगढ़ थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस शराब के स्रोत और परिवहन में शामिल लोगों का पता लगा रही है। फरार चालक की तलाश भी की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *