सहरसा शहर में 14 अक्टूबर को महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एमएलटी कॉलेज परिसर में होने वाली इस प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक मुख्य आकर्षण होंगी। उनकी मौजूदगी से महिला पहलवानों का उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। इस आयोजन का उद्देश्य खेल, साहस, प्रतिभा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। देशभर की महिला पहलवान लेंगी हिस्सा सहरसा नगर निगम परिवार की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से शीर्ष महिला पहलवान हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। नगर निगम ने शहरवासियों, युवाओं और खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर महिला पहलवानों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने सोमवार को एमएलटी कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अखाड़े के निर्माण, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक, वार्ड पार्षद आशीष रंजन सिंह और राजेश सिंह भी मौजूद थे। प्रतियोगिता 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आयोजन को लेकर नगर निगम की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। सहरसा शहर में 14 अक्टूबर को महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एमएलटी कॉलेज परिसर में होने वाली इस प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक मुख्य आकर्षण होंगी। उनकी मौजूदगी से महिला पहलवानों का उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। इस आयोजन का उद्देश्य खेल, साहस, प्रतिभा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। देशभर की महिला पहलवान लेंगी हिस्सा सहरसा नगर निगम परिवार की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से शीर्ष महिला पहलवान हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। नगर निगम ने शहरवासियों, युवाओं और खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर महिला पहलवानों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने सोमवार को एमएलटी कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अखाड़े के निर्माण, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक, वार्ड पार्षद आशीष रंजन सिंह और राजेश सिंह भी मौजूद थे। प्रतियोगिता 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आयोजन को लेकर नगर निगम की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

