Castor Oil या Coconut Oil: Hair Growth के लिए कौन सा तेल बेहतर, रिसर्च में हुआ खुलासा

Castor Oil या Coconut Oil: Hair Growth के लिए कौन सा तेल बेहतर, रिसर्च में हुआ खुलासा

भारत में नारियल और अरंडी के तेल का सदियों से इस्तेमाल हो रहा है। इसके काफी फायदे देखने को मिलेंगे। बाजार में मिलने वाले ये दोनों ही हेयर ऑयल आज के समय में लोकप्रिय भी है। ऐसे में कई बार लोग पूछते हैं कि क्या बाजार में मिलने वाले इन तेलों का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए आपको बताते क्या कहती है रिसर्च।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, इसका उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या ये तेल सच में बालों की ग्रोथ और मजबूती में मदद करता है। 22 आर्टिकल्स के आधार पर यह पता चला है कि नारियल का तेल रूखे और टूटे वाले बालों और सिर के जुओं के इलाज में असरदार है। लेकिन हेयर ग्रोथ पर इसके असर के सीमित सबूत ही मिले। अरंडी के तेल से बालों में चमक बढ़ने के कुछ कमजोर सबूत देखने को मिले हैं, हालांकि हेयर ग्रोथ या इंफेस्टेशन के इलाज के लिए इसका कोई मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

अरंडी के तेल के फायदे?

– अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड होता है, जो कि उच्च मात्रा में बालों के हाइड्रेशन को लॉक करती है और पानी की कमी को रोकती है।

– इस तेल को लगाने से बालों का लचीलापन बढ़ता है और घर्षण को कम करता है, जिससे बालों का टूटना कम होता है।

– अरंडी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो कि हल्की खुजली और जलन को कम करते हैं।

– यह तेल बालों की क्यूटिकल्स को स्मूद करता है, जिससे बालों में प्राकृतिक चमक आती है।

नारियल के तेल के फायदे

– नारियल के तेल में प्रचुर मात्रा में लॉरिक एसिड पाया जाता है। ऑयल बालों की जड़ों के अंदर तक जाता है और रोज होने वाले डैमेज से बचाता है।

– अगर आप नारियल तेल बालों में लगाते हैं, तो नहाते समय बाल कम टूटते हैं और सिल्की लगते हैं।

– नारियल के तेल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो कि स्कैल्प को ड्राई होने से बचाता है और फंगल समस्याओं को कंट्रोल करता है।

– वैसे इस तेल के लगाने से बाल स्मूद हो जाते हैं। इसके साथ ही उलझते कम है और बाल भी चमकदार बन जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *