बिलासपुर में पुरानी रंजिश में मजदूर पर जानलेवा हमला:मस्तूरी पुलिस कर रही जांच, घायल मजदूर सिम्स अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर में पुरानी रंजिश में मजदूर पर जानलेवा हमला:मस्तूरी पुलिस कर रही जांच, घायल मजदूर सिम्स अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर के गतौरा स्थित अटल बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों ने एक मजदूर पर हमला कर दिया। मारपीट में मजदूर सुमेंद्र खांडे का हाथ टूट गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। राजीनामे के लिए दबाव बनाने पर हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। सुमेंद्र खांडे बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सेलून के पास उसकी मुलाकात दिनेश कांत और संत कांत से हुई। बताया जा रहा है कि सुमेंद्र के खिलाफ पहले से धारा 307 के तहत मामला दर्ज है। वह इस मामले में राजीनामा करने के लिए दिनेश और संत पर दबाव बना रहा था। दोनों भाइयों ने राजीनामा करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों भाइयों ने सुमेंद्र पर हमला कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच मामले की जांच कर रहे एएसआई उमेश उपाध्याय के मुताबिक, घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मारपीट में घायल सुमेंद्र का सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *