अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम को मूर्ति विक्रेताओं ने घेरा:पुराने बस स्टैंड पर गार्डन की दीवार से मूर्तियां हटाने पर विवाद, धक्का-मुक्की भी हुई

अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम को मूर्ति विक्रेताओं ने घेरा:पुराने बस स्टैंड पर गार्डन की दीवार से मूर्तियां हटाने पर विवाद, धक्का-मुक्की भी हुई

बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड में राजीव प्लाजा के सामने गार्डन की दीवार पर मूर्तियों की दुकान हटाने पहुंची नगर निगम की अतिक्रमण टीम और विक्रेताओं के बीच रविवार को विवाद हो गया। निगम की टीम ने जैसे ही मूर्तियां जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, विक्रेताओं ने विरोध करते हुए टीम को घेर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी हुई। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ और दुकानदारों ने खुद ही मूर्तियां वहां से हटा लीं। मूर्तियां जब्त करने पर हुआ विवाद नगर निगम की टीम रविवार को सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने निकली थी। टीम गोल बाजार, सदर बाजार, जूना बिलासपुर, गांधी चौक और शिव टॉकीज चौक होते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंची। यहां राजीव प्लाजा के सामने गार्डन की दीवार पर मूर्तियां रखकर दुकान लगाई गई थी। निगम की टीम ने जब मूर्तियां जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, तो विक्रेता विरोध करने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। बाद में विक्रेताओं ने अपनी मूर्तियां खुद हटा लीं, जिसके बाद मामला शांत हुआ। खाली जमीन पर बनाया गया है गार्डन राजीव प्लाजा के सामने खाली पड़ी जमीन को नगर निगम ने अतिक्रमण से मुक्त कराया था। इसके बाद वहां पेड़-पौधे लगाकर गार्डन बनाया गया। यहां शहर की जानी-मानी हस्तियों की याद में शिलालेख भी लगाए गए हैं। एक ट्रॉली सामान जब्त अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क पर दुकान लगाने, दुकानों के बाहर सामान फैलाने और लोगों की आवाजाही में बाधा डालने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने करीब एक ट्रॉली सामान जब्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *