सुपौल में DM बोले-‘लंबित आवेदनों को समय पर निपटाएं’:सहयोग पोर्टल के आवेदनों में देरी नहीं करें अधिकारी, योजनाओं में तेजी लाने पर जोर

सुपौल में DM बोले-‘लंबित आवेदनों को समय पर निपटाएं’:सहयोग पोर्टल के आवेदनों में देरी नहीं करें अधिकारी, योजनाओं में तेजी लाने पर जोर

सुपौल: सरकारी योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं के निष्पादन को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सहयोग पोर्टल के आवेदनों को लंबित नहीं रखने का निर्देश बैठक में सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने के साथ कार्य की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए, ताकि आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो। न्यायालय वाद से लेकर पीएम सूर्य घर योजना तक की समीक्षा बैठक के दौरान न्यायालय वादों, दाखिल-खारिज, कायाकल्प अभियान, जिला जनता दरबार, जन संवाद, राशन कार्ड, एनीमिया अभियान और पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। विभागों के बीच समन्वय पर जोर जिलाधिकारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वरीय अधिकारी रहे मौजूद बैठक में उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार, अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मो. तारिक, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकास कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण और वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय से बाहर पदस्थापित संबंधित अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। सुपौल: सरकारी योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं के निष्पादन को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सहयोग पोर्टल के आवेदनों को लंबित नहीं रखने का निर्देश बैठक में सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने के साथ कार्य की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए, ताकि आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो। न्यायालय वाद से लेकर पीएम सूर्य घर योजना तक की समीक्षा बैठक के दौरान न्यायालय वादों, दाखिल-खारिज, कायाकल्प अभियान, जिला जनता दरबार, जन संवाद, राशन कार्ड, एनीमिया अभियान और पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। विभागों के बीच समन्वय पर जोर जिलाधिकारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वरीय अधिकारी रहे मौजूद बैठक में उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार, अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मो. तारिक, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकास कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण और वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय से बाहर पदस्थापित संबंधित अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *