मेडिकल कॉलेज के गेट पर गिरकर बुजुर्ग की मौत:देवरिया में इलाज के लिए पत्नी के साथ आए थे, सीएमएस ने जांच के बाद मृत घोषित किया

मेडिकल कॉलेज के गेट पर गिरकर बुजुर्ग की मौत:देवरिया में इलाज के लिए पत्नी के साथ आए थे, सीएमएस ने जांच के बाद मृत घोषित किया

देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार दोपहर इलाज कराने पहुंचे बुजुर्ग की अचानक गिरने से मौत हो गई। खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवा बभनौली गांव निवासी शंकर प्रजापति अपनी पत्नी बच्ची देवी के साथ अस्पताल आए थे। ट्रामा सेंटर से ओपीडी में दिखाने के लिए भेजे जाने के बाद दोनों वहां जा रहे थे। इसी दौरान ओपीडी गेट के पास शंकर अचानक जमीन पर गिर पड़े। पति को आंखों के सामने गिरता देख बच्ची देवी घबरा गईं और जोर-जोर से रोने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एचके मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग की जांच की और मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ट्रामा सेंटर से ओपीडी भेजे गए थे जानकारी के मुताबिक, शंकर प्रजापति सोमवार को अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। दोनों पहले ट्रामा सेंटर गए, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ओपीडी में दिखाने के लिए भेज दिया। बच्ची देवी पति को लेकर ओपीडी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गेट के पास शंकर अचानक गिर पड़े।
पति को गिरता देख रोने लगीं पत्नी शंकर के जमीन पर गिरते ही बच्ची देवी घबरा गईं। वह जोर-जोर से रोने लगीं और मदद के लिए आवाज लगाने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को संभालने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन सक्रिय हुआ और सीएमएस मौके पर पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने शंकर को मृत घोषित कर दिया। बेटी की शादी हो चुकी, तीन बेटे बाहर रहते हैं शंकर प्रजापति के परिवार में उनकी पत्नी बच्ची देवी और एक बेटी सोनमती हैं। सोनमती की शादी हो चुकी है, जबकि उनके तीन बेटे बाहर रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधान सतीश तिवारी ने परिजनों को सूचना दी। बुजुर्ग की अचानक मौत से परिवार में शोक छा गया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए बुजुर्ग की अचानक मौत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, शंकर प्रजापति की मौत किस वजह से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार के लोग शोक में डूब गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *