बेटे की मौत पर ₹50 लाख हड़पने की कोशिश:मौत के 2 साल बीमा कराया, फिर हादसे में मौत दिखाकर किया क्लेम, फर्जी कागज से पकड़े गए

बेटे की मौत पर ₹50 लाख हड़पने की कोशिश:मौत के 2 साल बीमा कराया, फिर हादसे में मौत दिखाकर किया क्लेम, फर्जी कागज से पकड़े गए

संभल में सड़क हादसे में बेटे की मौत दिखाकर इंश्योरेंस कंपनी से 50 लाख रुपए की रकम हड़पने के लिए पिता ने 2 साल बाद खेल रचा डाला। मृतक की पत्नी और मुरादाबाद नगर निगम के पार्षद के लेटर पैड से मौत का सच उजागर हुआ है। बीते रविवार की रात 10:35 बजे संभल पुलिस ने पिता के खिलाफ बीमा कंपनी के एजेंट की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उक्त पूरा मामला संभल के जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र से मलिकपुर से जुड़ा है। पड़ोसी जनपद मुरादाबाद की एकता कॉलोनी निवासी सचिन कुमार पुत्र नेमपाल सिंह की मृत्यु 8 फरवरी 2024 को हुई थी, जबकि उसके पिता ने 27 जून 2026 को बीमा पॉलिसी लेने के बाद 08 अगस्त 2026 को सड़क हादसे में मृत्यु होने का दावा किया था। जबकि बीमा कंपनी को 14 सितंबर 2026 को सचिन कुमार की मौत की सूचना दी गई। बेटे की बीमा पॉलिसी में खुद पिता नॉमिनी बना जबकि उसकी पत्नी को इस पूरे खेल के बारे में कुछ पता ही नहीं था। पॉलिसी लेने के बाद ₹5,179 की एक किश्त जमा की गई। इतना ही नहीं बेटे की मौत का दावा करते हुए पिता ने बीमा कंपनी को पुलिस की पंचनामा रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी शामिल कर दिए। इस पूरे मामले की जांच बीमा कंपनी के द्वारा एमेबल कंसलटेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को नियुक्त किया गया, जिसमें सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। बीमा कंपनी द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच होने के बाद निवा बूपा हैल्थ इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने थाना पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि बेटे की फर्जी मौत दिखाकर बीमा कंपनी से 50 लाख रुपए क्लेम की रकम लेने के मामले में दिनेश गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता नेमपाल निवासी मझोला, मुरादाबाद के विरुद्ध धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरा मामले की जांच करते हुए जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *