दरभंगा स्नातक सीट से प्रत्याशी आदित्य झा समस्तीपुर पहुंचे:युवा संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल; जाति, धर्म और दल से ऊपर उठकर वोट करने की अपील

दरभंगा स्नातक सीट से प्रत्याशी आदित्य झा समस्तीपुर पहुंचे:युवा संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल; जाति, धर्म और दल से ऊपर उठकर वोट करने की अपील

बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सीए आदित्य झा सोमवार को समस्तीपुर पहुंचे। मथुरापुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। अलग-अलग वार्डों के पार्षदों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। संवाद के दौरान उन्होंने मतदाताओं से जाति, धर्म और राजनीतिक दल से ऊपर उठकर उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर वोट करने की अपील की। योग्य उम्मीदवार को वोट करने की अपील युवा संवाद में आदित्य झा ने कहा कि लोकसभा-विधानसभा चुनावों में अक्सर मतदाता जाति और राजनीतिक दल को ध्यान में रखकर मतदान करते हैं। लेकिन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शिक्षा और समाज के भविष्य से जुड़ा है। इसलिए मतदाताओं को इस चुनाव में जाति, धर्म और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार का चयन करना चाहिए। जब तक लोग इन आधारों से ऊपर उठकर मतदान नहीं करेंगे, तब तक योग्य लोग चुनकर सदन तक नहीं पहुंच पाएंगे। ‘मिथिला क्षेत्र के कॉलेजों में व्यवस्था सुधारेंगे’ आदित्य झा ने आगे कहा कि शिक्षा से जुड़े चुनाव में शिक्षित और योग्य उम्मीदवार का चयन करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना चाहिए, जिसके पास समाज और शिक्षा व्यवस्था को आगे बढ़ाने का स्पष्ट विजन हो। मिथिला क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहा है। यहां के छात्रों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली सहित दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। अगर उन्हें सदन तक पहुंचने का अवसर मिलता है, तो वे मिथिला क्षेत्र के कॉलेजों में उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करेंगे। ‘पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं को रोजगार मिल सके, ऐसी व्यवस्था करनी होगी’ आदित्य झा ने कॉलेजों में एमए की सीटें बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्नातकोत्तर की पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था होने से स्टूडेंट्स को अपने जिले में ही शिक्षा जारी रखने का अवसर मिलेगा। इसका विशेष लाभ छात्राओं को होगा, जिन्हें एमए की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। दूरी और अन्य परेशानियों के कारण कई छात्राओं की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा रोजगार से जुड़ सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सीए आदित्य झा सोमवार को समस्तीपुर पहुंचे। मथुरापुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। अलग-अलग वार्डों के पार्षदों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। संवाद के दौरान उन्होंने मतदाताओं से जाति, धर्म और राजनीतिक दल से ऊपर उठकर उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर वोट करने की अपील की। योग्य उम्मीदवार को वोट करने की अपील युवा संवाद में आदित्य झा ने कहा कि लोकसभा-विधानसभा चुनावों में अक्सर मतदाता जाति और राजनीतिक दल को ध्यान में रखकर मतदान करते हैं। लेकिन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शिक्षा और समाज के भविष्य से जुड़ा है। इसलिए मतदाताओं को इस चुनाव में जाति, धर्म और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार का चयन करना चाहिए। जब तक लोग इन आधारों से ऊपर उठकर मतदान नहीं करेंगे, तब तक योग्य लोग चुनकर सदन तक नहीं पहुंच पाएंगे। ‘मिथिला क्षेत्र के कॉलेजों में व्यवस्था सुधारेंगे’ आदित्य झा ने आगे कहा कि शिक्षा से जुड़े चुनाव में शिक्षित और योग्य उम्मीदवार का चयन करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना चाहिए, जिसके पास समाज और शिक्षा व्यवस्था को आगे बढ़ाने का स्पष्ट विजन हो। मिथिला क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहा है। यहां के छात्रों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली सहित दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। अगर उन्हें सदन तक पहुंचने का अवसर मिलता है, तो वे मिथिला क्षेत्र के कॉलेजों में उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करेंगे। ‘पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं को रोजगार मिल सके, ऐसी व्यवस्था करनी होगी’ आदित्य झा ने कॉलेजों में एमए की सीटें बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्नातकोत्तर की पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था होने से स्टूडेंट्स को अपने जिले में ही शिक्षा जारी रखने का अवसर मिलेगा। इसका विशेष लाभ छात्राओं को होगा, जिन्हें एमए की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। दूरी और अन्य परेशानियों के कारण कई छात्राओं की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा रोजगार से जुड़ सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *