बक्सर में दुर्गापूजा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी:17 से 21 अक्टूबर तक कई मार्गों पर नो-एंट्री, वैकल्पिक रूट और पार्किंग की व्यवस्था

बक्सर में दुर्गापूजा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी:17 से 21 अक्टूबर तक कई मार्गों पर नो-एंट्री, वैकल्पिक रूट और पार्किंग की व्यवस्था

बक्सर में दुर्गापूजा के लिए जिला प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 17 से 21 अक्टूबर तक रोज दोपहर 12 बजे से सुबह 3 बजे तक शहर के कई मुख्य रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद या कंट्रोल में रहेगी। ज्योति चौक से थाना चौक तक सिर्फ दोपहिया वाहन जा सकेंगे। थाना चौक से नाथ बाबा पुल, पांडेयपट्टी रेलवे गुमटी से मठिया मोड़, रामरेखा घाट (पीपी रोड) और मठिया मोहल्ला पुल तक गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी। मुनीम चौक से जमुना चौक होते हुए ठठेरी बाजार और सिंडिकेट से जमुना चौक तक भी ट्रैफिक कंट्रोल में रहेगा। बक्सर में बड़े वाहनों की एंट्री बंद रहेगी चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। गोलंबर से बाईपास, ज्योति चौक होते हुए आईटीआई रोड, मठिया मोड़, दानी कुटिया, अंबेडकर चौक और इटाढ़ी गुमटी की ओर वैकल्पिक मार्ग रहेंगे। पार्किंग के लिए सिंडिकेट, डीएवी स्कूल, बुनियादी स्कूल, आईटीआई मैदान, समाहरणालय के पास, बाजार समिति और दोपहिया वाहनों के लिए किला मैदान के पीछे जगह है। मरीजों, एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं पर यह नियम लागू नहीं होगा। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री टिकट साथ रखें। 17 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 21 अक्टूबर रात 12 बजे तक बक्सर में बड़े वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से बेवजह चार पहिया वाहन इस्तेमाल न करने की अपील की। बक्सर में दुर्गापूजा के लिए जिला प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 17 से 21 अक्टूबर तक रोज दोपहर 12 बजे से सुबह 3 बजे तक शहर के कई मुख्य रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद या कंट्रोल में रहेगी। ज्योति चौक से थाना चौक तक सिर्फ दोपहिया वाहन जा सकेंगे। थाना चौक से नाथ बाबा पुल, पांडेयपट्टी रेलवे गुमटी से मठिया मोड़, रामरेखा घाट (पीपी रोड) और मठिया मोहल्ला पुल तक गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी। मुनीम चौक से जमुना चौक होते हुए ठठेरी बाजार और सिंडिकेट से जमुना चौक तक भी ट्रैफिक कंट्रोल में रहेगा। बक्सर में बड़े वाहनों की एंट्री बंद रहेगी चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। गोलंबर से बाईपास, ज्योति चौक होते हुए आईटीआई रोड, मठिया मोड़, दानी कुटिया, अंबेडकर चौक और इटाढ़ी गुमटी की ओर वैकल्पिक मार्ग रहेंगे। पार्किंग के लिए सिंडिकेट, डीएवी स्कूल, बुनियादी स्कूल, आईटीआई मैदान, समाहरणालय के पास, बाजार समिति और दोपहिया वाहनों के लिए किला मैदान के पीछे जगह है। मरीजों, एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं पर यह नियम लागू नहीं होगा। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री टिकट साथ रखें। 17 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 21 अक्टूबर रात 12 बजे तक बक्सर में बड़े वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से बेवजह चार पहिया वाहन इस्तेमाल न करने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *