समस्तीपुर में साइकिल सवार दुकानदार की मौत:तेज रफ्तार बालू लोडेड ट्रक ने रौंदा, ड्राइवर फरार; हादसे के विरोध में रोड जाम

समस्तीपुर में साइकिल सवार दुकानदार की मौत:तेज रफ्तार बालू लोडेड ट्रक ने रौंदा, ड्राइवर फरार; हादसे के विरोध में रोड जाम

समस्तीपुर में तेज रफ्तार लोडेड ट्रक ने साइकिल सवार दुकानदार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीच सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने वाणी मोड़ के पास रोड जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की कतारें लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों को समझा-बुझकार शांत कराया। मृतक की पहचान राम प्रसाद राय(52) के रूप में हुई है। घटना वैनी थाना क्षेत्र की है। लोगों ने जताई नाराजगी ग्रामीण एमडी राजा ने बताया कि पहचान राम प्रसाद राय रोज की तरह अपनी श्रृंगार की दुकान खोलने के लिए साइकिल से बाजार जा रहे थे। रास्ते में बालू लदा ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर लगते ही ड्राइवर गाड़ी से उतरकर भाग निकला। हादसे के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। मामले की छानबीन की जा रही है वहीं, इस संबंध में वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार की मौत हुई है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। समस्तीपुर में तेज रफ्तार लोडेड ट्रक ने साइकिल सवार दुकानदार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीच सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने वाणी मोड़ के पास रोड जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की कतारें लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों को समझा-बुझकार शांत कराया। मृतक की पहचान राम प्रसाद राय(52) के रूप में हुई है। घटना वैनी थाना क्षेत्र की है। लोगों ने जताई नाराजगी ग्रामीण एमडी राजा ने बताया कि पहचान राम प्रसाद राय रोज की तरह अपनी श्रृंगार की दुकान खोलने के लिए साइकिल से बाजार जा रहे थे। रास्ते में बालू लदा ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर लगते ही ड्राइवर गाड़ी से उतरकर भाग निकला। हादसे के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। मामले की छानबीन की जा रही है वहीं, इस संबंध में वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार की मौत हुई है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *