Bangle Set Designs: फेस्टिव सीजन में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे Velvet Kada और Mirror Work बैंगल डिजाइंस

Bangle Set Designs: फेस्टिव सीजन में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे Velvet Kada और Mirror Work बैंगल डिजाइंस

दुर्गा पूजा के शुभ मौके पर ज्यादातर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दौरान महिलाएं एक से बढ़कर एक सुंदर एथनिक ड्रेसेस पहनने के साथ-साथ ज्वेलरी भी शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दुर्गा पूजा के दौरान अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो आप साड़ी या सूट के साथ कुछ ट्रेंडी और खूबसूरत बैंगल सेट्स डिजाइंस को स्टाइल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

दुर्गा पूजा पर पहनने के लिए 5 बेहतरीन बैंगल सेट डिजाइंस

फेस्टिव सीजन में हाथों को खूबसूरत बनाने में बैंगल्स की अहम भूमिका रहती है। अगर आप भी दुर्गा पूजा के दौरान अपने हाथों में सुंदर और खूबसूरत बैंगल्स पहनना चाहती हैं, तो हम आपको 5 बेहतरीन बैंगल्स सेट डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुर्गा पूजा के मौके के लिए 5 बेहतरीन बैंगल सेट डिजाइंस परफेक्ट हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Navratri पर Tassel Drop Pearl और थ्रेडेड Silver Earrings बढ़ाएंगे खूबसूरती

लाल और सफेद राजपूती बैंगल सेट

सुहागिन महिलाओं को दुर्गा पूजा के दौरान पहनने के लिए लाल और सफेद रंग का राजपूती बैंगल सेट परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आप इसको नजदीकी मार्केट से चूड़ी की दुकान से ले सकती हैं। या फिर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी। इससे आपके हाथों ही खूबसूरती बढ़न के साथ फेस्टिव लुक भी अट्रैक्टिव बनेगा। वहीं आप सिल्क या पारंपरिक बांधनी साड़ी के साथ इस तरह के बैंगल सेट को स्टाइल कर सकती हैं।

मीनाकारी और कुंदन वर्क बैंगल सेट

अगर आप भी दुर्गा पूजा के मौके पर हैवी और रॉयल बैंगल सेट पहनना चाहती हैं। तो आपके लिए रंग-बिरंगे कुंदन और मीनाकारी वर्क वाला बैंगल सेट पहन सकती हैं। इसको आप कांजीवरम या हैवी बनारसी साड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं।

वेलवेट कड़ा और गोटा-पट्टी बैंगल सेट

आजकल वेलवेट चूड़ा डिजाइंस काफी ट्रेंड में हैं। जोकि खासतौर पर नई-नवेली दुल्हनों के लिए परफेक्ट हैं। अगर आपकी भी नई-नई शादी हुई है और ससुराल में आपकी पहली दुर्गा पूजा है, तो अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए यह बैंगल सेट चुन सकती हैं। इसको आप वेलवेट साड़ी या किसी भी हैवी अनारकली सूट के साथ पेयर कर सकती हैं।

पर्ल वर्क बैंगल सेट

इन दिनों पर्ल वाले बैंगल सेट भी काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। दुर्गा पूजा के दौरान पहनने के लिए यह एक एलिगेंट ऑप्शन है। आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर ऐसे बैंगल सेट आसानी से मिल जाएंगे या फिर आप नजदीकी लोकल चूड़ी की दुकान से ले सकती हैं। आप किसी भी पेस्टल शेड या लाइट कलर की साड़ी के साथ इस तरह के बैंगल सेट को पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

मिरर वर्क बैंगल सेट

दुर्गा पूजा के दौरान पहनने के लिए मिरर वर्क बैंगल सेट भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें बारीक मिरर वर्क होने के कारण आपके हाथों की चमक और खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। आप इसको किसी भी डार्क कलर की सिल्क साड़ी के साथ यह बैंगल सेट पहन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *