बारां में दो दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी:लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते कई कॉलोनियों में नहीं आएगा पानी

बारां में दो दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी:लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते कई कॉलोनियों में नहीं आएगा पानी

बारां शहर में आज और कल (सोमवार और मंगलवार) पानी की सप्लाई बंद रहेगी। पेयजल लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते कई कॉलोनियों में पानी नहीं आएगा। जलदाय विभाग सोमवार को अस्पताल रोड पर स्टेट बैंक के पास नाले से गुजर रही 300 एमएम की मुख्य पेयजल लाइन को शिफ्ट करेगा। यह लाइन कॉलेज कैंपस हेडवर्क्स की है। सहायक अभियंता अनिल गोचर ने बताया कि इस काम के कारण सोमवार शाम को गांधी कॉलोनी, कॉलेज रोड, गौशाला, पंचवटी कॉलोनी और उत्तम कॉलोनी में पानी नहीं मिलेगा। मंगलवार सुबह बालाजी नगर, भक्ति सागर, अभिमन्यु विहार, दयानंद कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी और कॉलेज रोड में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। वहीं, मंगलवार शाम को गोपालपुरा गांव में भी पानी नहीं आएगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरत के हिसाब से पानी जमा करके रखें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *