मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र में एक होटल में काम करने वाले एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतक होटल का स्टाफ था और कई महीनों से वहां काम कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। होटल संचालक ने देर रात पुलिस को जानकारी दी घटना शिकारगंज थाना क्षेत्र के ढाका-मोतिहारी मुख्य पथ पर रूपहारा नहर चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि ढाका-मोतिहारी मार्ग पर रूपहारा नहर चौक के नजदीक स्थित भारत मीट हाउस में काम कर रहे 26 वर्षीय मुकेश कुमार ने कथित तौर पर देर रात आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो झारखंड के गिरिडीह जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले कई महीनों से भारत मीट हाउस होटल में काम कर रहा था। घटना के संबंध में शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि वारदात के बारे में होटल संचालक ने देर रात पुलिस को जानकारी दी थी। सीसीटीवी का हार्ड डिस्क जब्त सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह कमरे का गेट बंद था, जिसे तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फोन पर बातचीत के बाद पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मामला दर्ज कर जांच शुरू पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और होटल में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क जब्त कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद होटल में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। क्या पारिवारिक विवाद ही कारण है या इसके पीछे कोई और वजह है। इधर, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र में एक होटल में काम करने वाले एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतक होटल का स्टाफ था और कई महीनों से वहां काम कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। होटल संचालक ने देर रात पुलिस को जानकारी दी घटना शिकारगंज थाना क्षेत्र के ढाका-मोतिहारी मुख्य पथ पर रूपहारा नहर चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि ढाका-मोतिहारी मार्ग पर रूपहारा नहर चौक के नजदीक स्थित भारत मीट हाउस में काम कर रहे 26 वर्षीय मुकेश कुमार ने कथित तौर पर देर रात आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो झारखंड के गिरिडीह जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले कई महीनों से भारत मीट हाउस होटल में काम कर रहा था। घटना के संबंध में शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि वारदात के बारे में होटल संचालक ने देर रात पुलिस को जानकारी दी थी। सीसीटीवी का हार्ड डिस्क जब्त सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह कमरे का गेट बंद था, जिसे तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फोन पर बातचीत के बाद पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मामला दर्ज कर जांच शुरू पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और होटल में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क जब्त कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद होटल में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। क्या पारिवारिक विवाद ही कारण है या इसके पीछे कोई और वजह है। इधर, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

