झांसी में युवक ने बाइक पर लेटकर स्टंटबाजी की, VIDEO:पैर हैंडिल पर रखे, वीडियो शूट कर रहे दोस्त चिल्लाए- मयंक नहीं करो, आगे गड्‌ढ़े हैं

झांसी में युवक ने बाइक पर लेटकर स्टंटबाजी की, VIDEO:पैर हैंडिल पर रखे, वीडियो शूट कर रहे दोस्त चिल्लाए- मयंक नहीं करो, आगे गड्‌ढ़े हैं

झांसी में बाइक पर खतरनाक स्टंटबाजी करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक बाइक पर लेटकर स्टंट करता है। बाइक तेज गति में चल रही थी, तभी युवक बाइक पर लेट गया और देखते ही देखते उसने अपने पैर हैंडिल पर रख लिए। इस पूरी स्टंटबाजी का पीछे दूसरी बाइक पर आ रहे दोस्त वीडियो शूट कर रहे थे। इसमें दोस्त हंसते हुए चिल्लाए- मयंक नहीं करो, आगे गड्‌ढ़े हैं। एक से दो बार दोस्तों ने उसे रोका, लेकिन वो नहीं माना। घटना रविवार शाम की है। अब इसके दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सीपरी ओवरब्रिज की है। 3 तस्वीरें… दो वीडियो हुए वायरल स्टंटबाजी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। 28 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक खतरनाक तरीके से बाइक चला रहा है। वह बाइक की रफ्तार बढ़ा देता है। इसके बाद हाथ छोड़ देता और फिर सीट पर लेट भी जाता है। पीछे चल रहे दोस्त उसे मना भी करते हैं। कहते हैं, मयंक नहीं, आगे बहुत रोड खराब है। नहीं वो नहीं मानता। बाइक तेज कर अपने पैर पर भी हैंडिल पर रख लेता है। दोस्त चिल्लाते हैं कि मयंक आगे गड्‌ढ़े हैं। तब वह पैर नीचे कर लेता है। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरा वीडियो 7 सेकेंड का है। उसमें भी युवक स्टंटबाजी कर रहा है। यातायात निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया- बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *