जमुई में शराब विवाद में 4 लोग घायल:कुदाल और धारदार हथियार से हमला, दो की हालत गंभीर

जमुई में शराब विवाद में 4 लोग घायल:कुदाल और धारदार हथियार से हमला, दो की हालत गंभीर

जमुई के चितरवार गांव में शराब को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने कुदाल और धारदार हथियार से वार किया। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को रविवार रात करीब नौ बजे जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस के लौटने के बाद फिर हुआ हमला घायल अनिल यादव ने बताया कि धर्मेंद्र यादव पर शराब पीकर गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप है। रविवार को विवाद की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस गांव पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और लौट गई। अनिल यादव का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद हमलावरों ने दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान कुदाल और धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे परिवार के चार लोग घायल हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस अनिल यादव ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद वे मामले में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। वहीं, गरही थानाध्यक्ष विपिन पलटा ने बताया कि एक पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जमुई के चितरवार गांव में शराब को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने कुदाल और धारदार हथियार से वार किया। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को रविवार रात करीब नौ बजे जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस के लौटने के बाद फिर हुआ हमला घायल अनिल यादव ने बताया कि धर्मेंद्र यादव पर शराब पीकर गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप है। रविवार को विवाद की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस गांव पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और लौट गई। अनिल यादव का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद हमलावरों ने दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान कुदाल और धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे परिवार के चार लोग घायल हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस अनिल यादव ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद वे मामले में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। वहीं, गरही थानाध्यक्ष विपिन पलटा ने बताया कि एक पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *