बिरनपुर में विधायक ईश्वर साहू के पोस्टर फाड़े गए:भाजपा कार्यकर्ता ने थाने में शिकायत की, पुलिस बोली- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

बिरनपुर में विधायक ईश्वर साहू के पोस्टर फाड़े गए:भाजपा कार्यकर्ता ने थाने में शिकायत की, पुलिस बोली- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

बेमेतरा के बिरनपुर गांव में विधायक ईश्वर साहू और भाजपा कार्यकर्ताओं के होर्डिंग पर लगे पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ता डोमेंद्र वर्मा ने साजा थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों पक्षों के आवेदन मिले हैं, जिनकी जांच चल रही है। शिकायत के मुताबिक, चोरभट्टी निवासी धनंजय वर्मा (24) ने मां शक्ति मंदिर के सामने लगे होर्डिंग को फाड़ा है। डोमेंद्र वर्मा का आरोप है कि धनंजय ने पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, फिर अगले दिन होर्डिंग फाड़ दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग डोमेंद्र वर्मा ने बताया कि, यह होर्डिंग 30 हजार रुपए खर्च कर दोबारा बनवाया गया था, क्योंकि पहले भी खराब हुआ था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुटी साजा थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा ने बताया कि होर्डिंग के फ्लेक्स फाड़ने की शिकायत मिली है। पुलिस दोनों आवेदनों की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे कार्रवाई करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *