सीकर में राह चलती युवती को अश्लील इशारे और छेड़छाड़ की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोपी ड्राइवर ने युवती को टक्कर मारने की भी कोशिश की, हालांकि युवती जैसे-तैसे बचकर भाग निकली। मामले में अब युवती ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस जांच में जुटी है। मामले में 25 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह किसी काम से अपने गांव जा रही थी। इसी दौरान एक युवक गाड़ी लेकर उसके पास आया। जिसने गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए युवती को टक्कर मारने की कोशिश की। हालांकि युवती साइड में होने से बच गई। इसके बाद युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने गंदे-गंदे इशारे किए और फिर गाड़ी लेकर फरार हो गया। युवती ने गाड़ी के नंबरों की पहचान कर पुलिस में शिकायत दी है। गाड़ी के नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपी का पता लगा रही है। अंदेशा है कि आरोपी और युवती परिचित हो। फिलहाल जांच होने के बाद ही हकीकत सामने आएगी। 22 साल की युवती लापता सीकर जिले में 22 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

