WCL 2026 Semifinal Scenario: टॉप-4 से भी बाहर हुई युवराज सिंह एंड कंपनी, लेकिन भारत अब भी बना सकता सेमीफाइनल में जगह, समझें गणित

WCL 2026 Semifinal Scenario: टॉप-4 से भी बाहर हुई युवराज सिंह एंड कंपनी, लेकिन भारत अब भी बना सकता सेमीफाइनल में जगह, समझें गणित

WCL 2026 Semifinal Scenario: वर्ल्‍ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में रविवार रात इंडिया चैंपियंस को बांग्‍लादेश चैंपियंस के हाथों 3 रन से करीबी हार मिली है। इस हार के साथ ही युवराज सिंह एंड कंपनी पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 से बाहर हो गई है। हालांकि वह भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। आइये आपको भी इसका पूरा गणित बताते हैं। 

World Championship of Legends 2026 Semifinal Scenario: रविवार रात जब भारत बनाम वेस्‍टइंडीज का तीसरा टी20 मुकाबला देख रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर वर्ल्‍ड चैंपियनशिप लेजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस और बांग्‍लादेश चैंपियंस के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें बांग्‍लादेश की टीम ने महज 3 रन के करीबी अंतर से रोमांचक जीत दर्ज की है। शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में बांग्‍लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। इसके जवाब में युवराज सिंह एंड कंपनी 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। इस हार के बाद भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 से बाहर हो गई है। हालांकि अब भी उसके पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है। अब वह कैसे नॉकआउट में पहुंच सकती है? आइये आपको भी बताते हैं।

भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण

WCL 2026 की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका 6 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि इंग्‍लैंड दूसरे, ऑस्‍ट्रेलिया तीसरे और वेस्‍टइंडीज चौथे पायदान पर है, इन तीनों के चार-चार अंक हैं। वहीं भारतीय टीम चार मैचों में एक जीत और दो अंक के साथ पांचवें पायदान पर है। अब भारत का आखिरी मुकाबला वेस्‍टइंडीज से है। भारत अगर विंडीज को हरा देता है, तो वह चार अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लेगा, क्‍योंकि भारत का नेट रन रेट वेस्‍टइंडीज से बेहतर है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026: अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 साउथ अफ्रीका चैंपियंस (SACH) 3 3 0 0 6 +2.760
2 इंग्लैंड चैंपियंस (ENGCH) 3 2 1 0 4 +0.374
3 ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस (AUSCH) 4 2 2 0 4 -0.144
4 वेस्टइंडीज चैंपियंस (WICH) 4 2 2 0 4 -1.132
5 इंडिया चैंपियंस (INDCH) 4 1 3 0 2 +0.124
6 बांग्लादेश चैंपियंस (BANCH) 4 1 3 0 2 -1.051

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
1 रोनी तालुकदार 4 4 189 47.25 152.42 16 10
2 एबी डिविलियर्स 3 3 181 90.50 223.46 10 16
3 रिचर्ड लेवी 3 3 173 57.67 216.25 10 15
4 डी’आर्सी शॉर्ट 4 4 165 41.25 232.39 11 17
5 रवि बोपारा 3 3 160 80.00 172.04 10 12
6 चाडविक वॉल्टन 4 4 137 45.67 163.10 8 11
7 रॉबिन उथप्पा 3 3 123 41.00 251.02 9 11
8 क्रिस गेल 4 4 120 30.00 196.72 11 9
9 महमूदुल्लाह 4 4 119 39.67 191.94 5 11
10 डेविड वॉर्नर 3 3 115 38.33 141.98 12 6

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंक गेंदबाज मैच ओवर विकेट औसत रन 4 विकेट
1 पीयूष चावला 4 15.2 7 15.14 106 0
2 एनामुल हक जूनियर 4 12.0 7 14.00 98 1
3 फवाद अहमद 4 15.0 7 19.43 136 0
4 धवल कुलकर्णी 3 12.0 7 17.43 122 1
5 इमरान ताहिर 3 12.0 6 12.50 75 0
6 बेन हिल्फेनहॉस 4 15.4 6 21.00 126 0
7 अबू जाएद 4 15.0 6 25.33 152 0
8 समित पटेल 3 10.0 5 14.20 71 1
9 रयान साइडबॉटम 3 10.0 5 16.80 84 0
10 रयाद एमरिट 4 15.0 5 26.40 132 0

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *