यूपी के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 9 लाख से अधिक किसानों के खातों में आएंगे 493 करोड़ रुपये, गोरखपुर से CM योगी करेंगे ट्रांसफर

यूपी के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 9 लाख से अधिक किसानों के खातों में आएंगे 493 करोड़ रुपये, गोरखपुर से CM योगी करेंगे ट्रांसफर

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में बाढ़, भारी बारिश, ओलावृष्टि और चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित 9 लाख से अधिक किसानों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि आज गोरखपुर से डीबीटी के जरिए किसानों को 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मदद से किसानों को खेती के लिए जरूरी संसाधन जुटाने और खेती को फिर से गति देने में सहयोग मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि संकट के समय किसानों को सहारा देना और उनके खेतों में खुशहाली लौटाना डबल इंजन सरकार का संकल्प है।

खबर अपडेट हो रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *