ट्रैक्टर चालक को बकाया मांगने पर पोखरे में डुबोकर मारा:कोर्ट के आदेश पर 5 हजार रुपये के लिए 4 लोगों पर हत्या का केस

ट्रैक्टर चालक को बकाया मांगने पर पोखरे में डुबोकर मारा:कोर्ट के आदेश पर 5 हजार रुपये के लिए 4 लोगों पर हत्या का केस

संतकबीर नगर जिला कोर्ट के आदेश पर दुधारा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोप है कि 5 हजार रुपये बकाया मांगने पर आरोपियों ने ट्रैक्टर चालक दिनेश को पोखरे में डुबोकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक दिनेश की पत्नी सरिता ने बताया कि उनके पति सोनू के यहां ट्रैक्टर चलाते थे और सोनू पर उनके 5 हजार रुपये बकाया थे। 22 जून 2026 को बकाया मांगने पर सोनू ने दिनेश को जातिसूचक शब्द कहे और धमकी दी थी। सरिता का आरोप है कि 24 जून 2026 को सुबह करीब 9 बजे सोनू अपने साथियों बबलू, एखलाख और दिलीप के साथ दिनेश के घर आया। वे दिनेश को दावत और पैसे देने के बहाने अपने साथ ले गए। पुरानी रंजिश में सोनू और उसके साथियों ने दिनेश को सिसवा फतेउल्लाह गांव के पोखरे में डुबोकर मार डाला। रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजा केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस : पीड़ित की सूचना पर 112 की पुलिस आई और थाने पर जाकर मुकदमा दर्ज कराने को कही। थाने पर तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। एसपी को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजा गया, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के निर्देश पर दुधारा पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की। इसमें चार आरोपितों को गिरफतार कर जांच कर रही है। एसओ दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि हत्या के आरोप में सोनू, बबलू, एखलाख और दिलीप के खलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *