आज होगी महापंचायत, शूटरों की गिरफ्तारी की मांग:शामली में स्टेडियम का आश्वासन, मुख्यमंत्री ने पत्नी को 10 लाख देने की घोषणा की

आज होगी महापंचायत, शूटरों की गिरफ्तारी की मांग:शामली में स्टेडियम का आश्वासन, मुख्यमंत्री ने पत्नी को 10 लाख देने की घोषणा की

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर रविवार को प्रस्तावित महापंचायत टल गई थी। अब यह महापंचायत सोमवार को शामली के गांव बंतीखेड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शाम चार बजे होगी। इसमें खाप चौधरी, गणमान्य लोग और ग्रामीण शामिल होंगे। महापंचायत में अंकित हत्याकांड में न्याय दिलाने की आगे की रणनीति तय की जाएगी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान रविवार को बंतीखेड़ी पहुंचे थे। उन्होंने अंकित के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। परिजनों ने हत्याकांड में फरार दोनों शूटरों समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डॉ. बालियान ने गांव में स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सोमवार की महापंचायत में शामिल होने की बात भी कही। मुख्यमंत्री की ओर से अंकित की पत्नी को 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की गई है। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, न्याय की मांग जारी रहेगी। अंकित के पिता सतबीर फौजी ने बताया कि रविवार को प्रस्तावित महापंचायत स्थगित कर दी गई थी। अब सोमवार को शाम चार बजे प्राथमिक विद्यालय में महापंचायत होगी। इसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। पांच दिन बाद मुठभेड़ में मारे गए थे दो आरोपी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में आर्यपुरी नाला पटरी स्थित वर्मा मार्केट के पास अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के पांच दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित मारे गए थे। पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले सोनीपत निवासी रोहित उर्फ लाडला को हत्याकांड की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में शूटर सत्यम कादियान और आर्यन संधू के अलावा गोगी गैंग से जुड़े मुख्य साजिशकर्ता राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया वांछित हैं। तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस उन्हें भगोड़ा घोषित करने के साथ ही उनकी संपत्तियां कुर्क करने की कार्रवाई भी कर रही है। अंकित बालियान की पत्नी को मुख्यमंत्री की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की जा चुकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *