महिला की मौत के बाद पति समेत 4 पर FIR:पारिवारिक विवाद के बाद जहर खाया, अलीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा था

महिला की मौत के बाद पति समेत 4 पर FIR:पारिवारिक विवाद के बाद जहर खाया, अलीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा था

एटा में महिला की मौत के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका की मां बेबी की तहरीर पर पुलिस ने पति बॉबी उर्फ विंदेश, जेठ सुमन प्रकाश, नीरज और जेठानी बबीता उपाध्याय के खिलाफ मारहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला पिलुआ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मधु पुत्री राममूर्ति की शादी नवंबर 2024 में बॉबी उपाध्याय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, जेठ और जेठानी उसे प्रताड़ित करने लगे थे। उसके साथ मारपीट कर घर से निकालने का भी आरोप है। इस संबंध में पुलिस से कई बार शिकायत की गई। बाद में सुलह-समझौते के प्रयास भी हुए। परिजनों का आरोप है कि एक बार पति मधु को नहर की ओर ले जा रहा था, जहां उसे मारने की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस ने शांति भंग के आरोप में पाबंद करने की कार्रवाई की थी। पारिवारिक विवाद को देखते हुए मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। मध्यस्थता केंद्र से लौटने के बाद जहर खाने का आरोप मामले की सुनवाई के लिए मधु को 8 अक्टूबर को मध्यस्थता केंद्र बुलाया गया था। मायके पक्ष का आरोप है कि वहां उससे जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। परिजनों के मुताबिक, केंद्र से बाहर आने के बाद पति ने उसे जहर की पुड़िया दी और घर जाकर खोलने को कहा। साथ ही धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों के अनुसार, घर पहुंचने के बाद मधु ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो में पति पर लगाए आरोप मृतका का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह पति पर जहर देने, जबरन हस्ताक्षर करवाने और अपने भाइयों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाती सुनाई दे रही है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। मधु का पूर्व पति से एक बेटा और आरोपी पति से एक बेटी है। बॉबी जजमानी का काम करता है। पिलुआ थाना प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *