Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

शिवसेना (उबाठा) के नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले की पड़ताल कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने प्रयागराज की एक अदालत से दो मुख्य संदिग्धों की ‘ट्रांजिट रिमांड’ हासिल की और उन्हें ठाणे लाया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि संतोष कनौजिया उर्फ टल्ली और अमित सिंह उर्फ पपलू नाम के दोनों आरोपियों को ठाणे में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया और उन्हें जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) को सौंप दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस हिरासत हासिल करने के लिए दोनों आरोपियों को सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें कनौजिया, सिंह, सुभाष उर्फ पप्पया शिंदे, निखिल यादव और नितेश पवार शामिल हैं। पूर्णेकर उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) के मनपाड़ा वार्ड प्रमुख थे।

उनकी 29 सितंबर को हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *