लखीमपुर में कोबरा और नेवले की लड़ाई का VIDEO:नेवला लगातार फन पर अटैक करता रहा, हमले से घायल कोबरा की मौत

लखीमपुर में कोबरा और नेवले की लड़ाई का VIDEO:नेवला लगातार फन पर अटैक करता रहा, हमले से घायल कोबरा की मौत

लखीमपुर खीरी में रविवार को गन्ने के खेत में कोबरा और नेवले के बीच संघर्ष का लाइव वीडियो सामने आया है। दक्षिण निघासन वन रेंज के लुधौरी गांव के पास हुए इस संघर्ष में नेवला लगातार कोबरा के फन पर हमला करता नजर आ रहा है। करीब 45 मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नेवले के हमलों से घायल हुए कोबरा की बाद में मौत हो गई। घटना का वीडियो अब सामने आया है।
ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया वीडियो घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। लुधौरी से सेमरा पुरवा गांव जाने वाले मार्ग के पास स्थित गन्ने के खेत में कुछ ग्रामीण मवेशियों के लिए चारा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर कोबरा और नेवले के बीच चल रहे संघर्ष पर पड़ी। दोनों के बीच हो रही भिड़ंत देखकर ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। फन पर हमला करता रहा नेवला वीडियो में नेवला कोबरा की पूंछ और फन पर लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है। वहीं, कोबरा फुफकारते हुए खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। नेवले के हमलों से बचने के लिए कोबरा ने गन्ने के तने पर चढ़ने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों के बीच संघर्ष जारी रहा। हमले से घायल कोबरा की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 45 मिनट तक चले संघर्ष के बाद कोबरा घायल अवस्था में गन्ने के तने से लिपटा मिला। ग्रामीणों का दावा है कि बाद में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो अब सामने आया है। गन्ने के खेत में कोबरा और नेवले के बीच हुई इस भिड़ंत ने लोगों का ध्यान खींचा है। ———————– ये भी खबर पढ़े… यूपी में लव मैरिज करने वाली जिंदा बेटी का पिंडदान:पिता बोला- परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला दी, वो हमारे लिए मर गई चंदौली में शनिवार शाम पिता ने अपनी जिंदा बेटी का पिंडदान कर दिया। उसकी बेटी ने परिवार की मर्जी के बिना दूसरी जाति के लड़के से शादी कर ली थी। पिता ने बेटी को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने पितृ विसर्जन पर बेटी का श्राद्ध कर दिया।पढ़िए पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *