शेखपुरा के चेवाड़ा बाजार में रविवार शाम 19 वर्षीय नवविवाहिता सोनी कुमारी की हत्या के विरोध में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने सोनी को न्याय दिलाने और मामले के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सोनी के पति और ससुर को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। कैंडल मार्च चेवाड़ा के गांधी मैदान से शुरू होकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। इसमें स्कूल, कोचिंग और लाइब्रेरी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर लोगों ने सोनी कुमारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सोनी कुमारी की हत्या उसके ससुराल वालों ने की। मार्च के दौरान लोगों ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। विशेष रूप से सोनी के पति और ससुर को फांसी देने की मांग उठाई गई। पति, सास और ससुर गिरफ्तार सोनी कुमारी हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपी—उसके पति, सास और ससुर—गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीनों शेखपुरा जेल में बंद हैं। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण रहा मार्च कैंडल मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेवाड़ा और करंडे थाना की पुलिस मौजूद रही। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने बताया कि कैंडल मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शेखपुरा के चेवाड़ा बाजार में रविवार शाम 19 वर्षीय नवविवाहिता सोनी कुमारी की हत्या के विरोध में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने सोनी को न्याय दिलाने और मामले के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सोनी के पति और ससुर को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। कैंडल मार्च चेवाड़ा के गांधी मैदान से शुरू होकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। इसमें स्कूल, कोचिंग और लाइब्रेरी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर लोगों ने सोनी कुमारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सोनी कुमारी की हत्या उसके ससुराल वालों ने की। मार्च के दौरान लोगों ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। विशेष रूप से सोनी के पति और ससुर को फांसी देने की मांग उठाई गई। पति, सास और ससुर गिरफ्तार सोनी कुमारी हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपी—उसके पति, सास और ससुर—गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीनों शेखपुरा जेल में बंद हैं। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण रहा मार्च कैंडल मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेवाड़ा और करंडे थाना की पुलिस मौजूद रही। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने बताया कि कैंडल मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

