जमुई-लखीसराय के जंगलों में 8 शराब भट्ठियां ध्वस्त:2 क्विंटल जावा महुआ नष्ट, पुलिस को देखकर भागे कारोबारी, दुर्गा पूजा को लेकर चलाया संयुक्त अभियान

जमुई-लखीसराय के जंगलों में 8 शराब भट्ठियां ध्वस्त:2 क्विंटल जावा महुआ नष्ट, पुलिस को देखकर भागे कारोबारी, दुर्गा पूजा को लेकर चलाया संयुक्त अभियान

जमुई में दुर्गा पूजा के दौरान अवैध शराब बनाने और उसकी आपूर्ति रोकने के लिए जमुई और लखीसराय जिले की सीमा से सटे जंगलों में पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। रविवार को जगुआजोर के जंगलों में मलयपुर और चानन थाने की पुलिस ने छापेमारी कर आठ अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से करीब दो क्विंटल फुला हुआ जावा महुआ भी बरामद कर नष्ट किया गया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी भागने में सफल रहे। दुर्गा पूजा को लेकर चलाया गया अभियान पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्गा पूजा को देखते हुए सीमावर्ती जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद लखीसराय के एसपी के निर्देश पर दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। इसमें मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव, एसआई अंजय कुमार समेत मलयपुर पुलिस की टीम और चानन थानाध्यक्ष अपने जवानों के साथ शामिल रहे। जंगल में छिपाकर रखा था जावा महुआ पुलिस टीम ने जंगल के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी ली। इस दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखा गया फुला हुआ जावा महुआ मिला। पुलिस ने मौके पर बनी आठ शराब भट्ठियों को तोड़ दिया और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट कर दिया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी भी शराब कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। दो जिलों में शराब की आपूर्ति की बात स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घने जंगल और दो जिलों की सीमा से सटा होने के कारण जगुआजोर का इलाका अवैध शराब कारोबारियों के लिए अनुकूल ठिकाना बना हुआ है। यहां तैयार शराब की आपूर्ति जमुई और लखीसराय के विभिन्न इलाकों में किए जाने की बात कही जाती है। पुलिस पहले भी ऐसे अभियान चलाकर शराब भट्ठियों और जावा महुआ को नष्ट करती रही है, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी मात्रा में फुला हुआ जावा महुआ और शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा और इसके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जमुई में दुर्गा पूजा के दौरान अवैध शराब बनाने और उसकी आपूर्ति रोकने के लिए जमुई और लखीसराय जिले की सीमा से सटे जंगलों में पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। रविवार को जगुआजोर के जंगलों में मलयपुर और चानन थाने की पुलिस ने छापेमारी कर आठ अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से करीब दो क्विंटल फुला हुआ जावा महुआ भी बरामद कर नष्ट किया गया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी भागने में सफल रहे। दुर्गा पूजा को लेकर चलाया गया अभियान पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्गा पूजा को देखते हुए सीमावर्ती जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद लखीसराय के एसपी के निर्देश पर दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। इसमें मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव, एसआई अंजय कुमार समेत मलयपुर पुलिस की टीम और चानन थानाध्यक्ष अपने जवानों के साथ शामिल रहे। जंगल में छिपाकर रखा था जावा महुआ पुलिस टीम ने जंगल के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी ली। इस दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखा गया फुला हुआ जावा महुआ मिला। पुलिस ने मौके पर बनी आठ शराब भट्ठियों को तोड़ दिया और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट कर दिया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी भी शराब कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। दो जिलों में शराब की आपूर्ति की बात स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घने जंगल और दो जिलों की सीमा से सटा होने के कारण जगुआजोर का इलाका अवैध शराब कारोबारियों के लिए अनुकूल ठिकाना बना हुआ है। यहां तैयार शराब की आपूर्ति जमुई और लखीसराय के विभिन्न इलाकों में किए जाने की बात कही जाती है। पुलिस पहले भी ऐसे अभियान चलाकर शराब भट्ठियों और जावा महुआ को नष्ट करती रही है, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी मात्रा में फुला हुआ जावा महुआ और शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा और इसके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *