‘हवाई अड्डे के बदले हवाई अड्डा’: सऊदी एयरपोर्ट्स पर हूतियों की नई धमकी, रियाद हमले के एक दिन बाद चेतावनी

‘हवाई अड्डे के बदले हवाई अड्डा’: सऊदी एयरपोर्ट्स पर हूतियों की नई धमकी, रियाद हमले के एक दिन बाद चेतावनी

Middle East Tension: सीमा-पार तनाव बढ़ने के बीच यमन के हूती समूह ने रविवार को एयरलाइंस, विमानन कर्मचारियों और यात्रियों को सऊदी अरब के हवाई अड्डों और हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दोहराई।
हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने ‘X’ पर पोस्ट किए गए बयान में कहा कि मक्का और मदीना के पवित्र इस्लामी शहरों के हवाई अड्डों को छोड़कर, सऊदी हवाई अड्डे और हवाई क्षेत्र निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि ये समूह की सेनाओं के लिए ऑपरेशन का इलाका हैं।

सरी ने एयरलाइंस, विमानन कर्मचारियों और यात्रियों से इन चेतावनियों को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब तक समूह अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर लेता, तब तक हूती हवाई अड्डे के बदले हवाई अड्डा, नाकेबंदी के बदले नाकेबंदी और तनाव के बदले तनाव के अपने घोषित फॉर्मूले पर कायम रहेंगे।

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *