वेटरनरी फार्मासिस्ट के घर 26 लाख के जेवर चोरी:8 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पीड़ित ने तहरीर बदलवाने का लगाया आरोप

वेटरनरी फार्मासिस्ट के घर 26 लाख के जेवर चोरी:8 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पीड़ित ने तहरीर बदलवाने का लगाया आरोप

गोंडा में करनैलगंज कस्बे में वेटरनरी फार्मासिस्ट अतुल कुमार मौर्य के घर हुई चोरी का रविवार शाम 5 बजे तक खुलासा नहीं हो सका। पीड़ित के मुताबिक, 3 अक्टूबर की रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे। करीब 26 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 85 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। घटना के आठ दिन बाद भी खुलासा नहीं होने से पीड़ित लगातार कोतवाली के चक्कर लगा रहा है। छत के रास्ते घर में घुसे चोर करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कुम्हरगढ़ी वार्ड नंबर 4 निवासी अतुल मौर्य ने बताया- 3 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद वह सो गए थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुसे। आरोप है कि चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई है। नकदी चोरी की बात तहरीर से हटवाने का आरोप अतुल मौर्य का आरोप है कि उन्होंने शुरुआत में अपनी तहरीर में 85 हजार रुपए नकद चोरी होने की बात भी लिखी थी। हालांकि, पुलिस ने उस तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित के मुताबिक, नकदी चोरी का जिक्र हटाने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने पड़ोस की एक युवती पर शक जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। यह आरोप अभी जांच के दायरे में है। 10 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली करनैलगंज कोतवाली प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि 5 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक शरद कुमार को सौंपी गई है। अब तक अलग-अलग स्थानों पर लगे 10 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा चुकी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आठ दिन से कोतवाली के चक्कर लगा रहा पीड़ित अतुल मौर्य ने कहा कि चोरी का खुलासा नहीं होने से वह परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द जांच पूरी कर घटना का खुलासा करने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि वह सरकारी नौकरी पर जाते हैं, लेकिन घर लौटने पर चोरी को लेकर परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *