कानपुर में शारदीय नवरात्र का पहला दिन:कूष्मांडा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

कानपुर में शारदीय नवरात्र का पहला दिन:कूष्मांडा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

कानपुर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को घाटमपुर कस्बे समेत क्षेत्र के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। चतुर्थ शक्तिपीठ मां कूष्मांडा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सजाए गए दुर्गा पंडालों में भी पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही सुबह से ही शुरू हो गई। भक्तों ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में माता के जयकारे गूंजते रहे। नवरात्र को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। चतुर्थ शक्तिपीठ मां कूष्मांडा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। नौ दिनों तक चलने वाले पर्व को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *