प्रयागराज के रहने वाले हारिस खान ने नई दिल्ली एशियन U-14 टेनिस टूर्नामेंट के युगल वर्ग में रजत पदक जीता है। सेंट जोसेफ कॉलेज के कक्षा 8 के छात्र हारिस खान ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित एशियन टेनिस फेडरेशन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए युगल वर्ग में रजत पदक हासिल किया। जापान के खिलाड़ी से मुकाबला यह प्रतियोगिता 3 से 10 अक्टूबर तक आयोजित की गई। युगल वर्ग में हारिस ने राजस्थान के जयराज नयन के साथ जोड़ी बनाई।
सेमीफाइनल मुकाबले में हारिस और जयराज की जोड़ी ने भारत के तपस्वी खत्री और सादिक मेहरा की जोड़ी को कड़े संघर्ष में 3-6, 6-3, 10-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में हारिस-जयराज की जोड़ी का सामना भारत के अर्जुन दुआ और जापान के तोशईनोसुकी उनामी से हुआ।
फाइनल मुकाबले में उन्हें 6-4, 6-3 से हार का सामना करना पड़ा और उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। एशियन स्तर पर तीसरी उपलब्धि
एशियन स्तर पर यह हारिस की लगातार तीसरी बड़ी उपलब्धि है जो उनके निरंतर अच्छे प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। हारिस की इस उपलब्धि पर उनके कोच असद इकबाल और सैफ इकबाल तथा उनके प्रायोजक इंडियन बुक पैलेस ने उन्हें बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

