मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की देर रात वार्ड-17 की पूर्व वार्ड पार्षद राखी कुमारी के घर को निशाना बनाकर फायरिंग की। रात करीब 1:15 बजे दो बदमाश बाइक से पहुंचे और घर के बाहर गोलियां चलाई। घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की है। फायरिंग के दौरान एक गोली शटर में लगी, जबकि दूसरी गोली वहां खड़ी लग्जरी कार के शीशे पर लगी। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में बाइक सवार दो बदमाश फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने पर सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पूर्व वार्ड पार्षद राखी कुमारी ने मोहल्ले के कुछ युवकों पर पुरानी रंजिश में फायरिंग कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
मारपीट के विवाद के बाद शुरू हुई थी रंजिश, धमकी देने का आरोप राखी कुमारी के अनुसार, मोहल्ले में एक युवक के साथ मारपीट की घटना के बाद विवाद शुरू हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में उनके बेटों ने संबंधित पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने में सहयोग किया था। इसके बाद से ही उनके परिवार के साथ रंजिश चल रही थी। इसी विवाद को लेकर उनके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। राखी कुमारी ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक अक्सर रात में फोन कर गाली-गलौज करता था। फोन पर उनके बेटों को गोली मारने, परिवार को नुकसान पहुंचाने और उनके परिवार को उजाड़ने जैसी धमकियां दी जाती थी। उनके मुताबिक, पिछले करीब दो महीने से विवाद चल रहा था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को आवेदन देने और फोन पर मिली धमकियों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने का भी दावा किया है। घर के बाहर फायरिंग, परिवार को जान-माल का खतरा राखी कुमारी ने बताया कि शनिवार की देर रात परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। इसी दौरान बाहर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वे बाहर निकलीं तो बदमाश वहां से भाग चुके थे। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को भी निशाना बनाया और उनके परिवार के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। पूरा परिवार डरा हुआ है। उन्हें घर से बाहर निकलने में भी भय लग रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से परिवार की जान-माल की सुरक्षा करने की अपील की है। उनका आरोप है कि पहले भी शिकायत करने के बावजूद उनकी बात पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, इस आरोप पर पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। थानेदार बोले- CCTV से आरोपियों की पहचान की जा रही सिकंदरपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की देर रात वार्ड-17 की पूर्व वार्ड पार्षद राखी कुमारी के घर को निशाना बनाकर फायरिंग की। रात करीब 1:15 बजे दो बदमाश बाइक से पहुंचे और घर के बाहर गोलियां चलाई। घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की है। फायरिंग के दौरान एक गोली शटर में लगी, जबकि दूसरी गोली वहां खड़ी लग्जरी कार के शीशे पर लगी। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में बाइक सवार दो बदमाश फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने पर सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पूर्व वार्ड पार्षद राखी कुमारी ने मोहल्ले के कुछ युवकों पर पुरानी रंजिश में फायरिंग कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
मारपीट के विवाद के बाद शुरू हुई थी रंजिश, धमकी देने का आरोप राखी कुमारी के अनुसार, मोहल्ले में एक युवक के साथ मारपीट की घटना के बाद विवाद शुरू हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में उनके बेटों ने संबंधित पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने में सहयोग किया था। इसके बाद से ही उनके परिवार के साथ रंजिश चल रही थी। इसी विवाद को लेकर उनके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। राखी कुमारी ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक अक्सर रात में फोन कर गाली-गलौज करता था। फोन पर उनके बेटों को गोली मारने, परिवार को नुकसान पहुंचाने और उनके परिवार को उजाड़ने जैसी धमकियां दी जाती थी। उनके मुताबिक, पिछले करीब दो महीने से विवाद चल रहा था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को आवेदन देने और फोन पर मिली धमकियों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने का भी दावा किया है। घर के बाहर फायरिंग, परिवार को जान-माल का खतरा राखी कुमारी ने बताया कि शनिवार की देर रात परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। इसी दौरान बाहर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वे बाहर निकलीं तो बदमाश वहां से भाग चुके थे। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को भी निशाना बनाया और उनके परिवार के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। पूरा परिवार डरा हुआ है। उन्हें घर से बाहर निकलने में भी भय लग रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से परिवार की जान-माल की सुरक्षा करने की अपील की है। उनका आरोप है कि पहले भी शिकायत करने के बावजूद उनकी बात पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, इस आरोप पर पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। थानेदार बोले- CCTV से आरोपियों की पहचान की जा रही सिकंदरपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

