कटिहार में मेडिकल स्टूडेंट ने किया सुसाइड:किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पहले सेमेस्टर में फेल होने से था परेशान

कटिहार में मेडिकल स्टूडेंट ने किया सुसाइड:किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पहले सेमेस्टर में फेल होने से था परेशान

कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र में मेडिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। उसका शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अररिया जिले के सिकटी प्रखंड निवासी ओमप्रकाश मंडल के पुत्र अंकित कुमार मंडल(20) के रूप में हुई है। अंकित फरवरी 2026 से बंगाली कॉलोनी निवासी कालीचरण मंडल के मकान में किराए पर रह रहा था। वह कटिहार मेडिकल कॉलेज के पास स्थित कुंदन यादव के निजी नर्सिंग कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। बताया जाता है कि रात करीब 11:30 बजे उसी मकान में रहने वाला उसका साथी और कॉलेज का छात्र अजय कुमार मंडल उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अजय ने मकान मालकिन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो अंकित फंदे से लटका मिला। सुबह कमरे में आकर दरवाजा कर लिया बंद मकान मालकिन पूर्णिमा सरकार के अनुसार, 9 अक्टूबर की रात अंकित ने खुद खाना बनाकर खाया था। उसके जूठे बर्तन किचन में ही पड़े थे। उन्होंने बताया कि अंकित रातभर बाहर रहने के बाद 10 अक्टूबर की सुबह अपने कमरे में आया था। उस समय वह झाड़ू लगा रही थीं। अंकित चुपचाप कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। 2 महीने से कॉलेज नहीं जा रहा था छात्र अंकित के साथी अजय कुमार मंडल ने बताया कि वह पिछले करीब दो महीने से कॉलेज नहीं जा रहा था। उसके प्रथम सेमेस्टर में फेल होने की भी बात सामने आई है। साथी के अनुसार, पढ़ाई को लेकर वह तनाव में रहता था। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मौके से आई तस्वीरें…. FSL टीम का इंतजार, पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू घटना की सूचना पर सहायक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम के आने का इंतजार किया जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र में मेडिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। उसका शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अररिया जिले के सिकटी प्रखंड निवासी ओमप्रकाश मंडल के पुत्र अंकित कुमार मंडल(20) के रूप में हुई है। अंकित फरवरी 2026 से बंगाली कॉलोनी निवासी कालीचरण मंडल के मकान में किराए पर रह रहा था। वह कटिहार मेडिकल कॉलेज के पास स्थित कुंदन यादव के निजी नर्सिंग कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। बताया जाता है कि रात करीब 11:30 बजे उसी मकान में रहने वाला उसका साथी और कॉलेज का छात्र अजय कुमार मंडल उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अजय ने मकान मालकिन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो अंकित फंदे से लटका मिला। सुबह कमरे में आकर दरवाजा कर लिया बंद मकान मालकिन पूर्णिमा सरकार के अनुसार, 9 अक्टूबर की रात अंकित ने खुद खाना बनाकर खाया था। उसके जूठे बर्तन किचन में ही पड़े थे। उन्होंने बताया कि अंकित रातभर बाहर रहने के बाद 10 अक्टूबर की सुबह अपने कमरे में आया था। उस समय वह झाड़ू लगा रही थीं। अंकित चुपचाप कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। 2 महीने से कॉलेज नहीं जा रहा था छात्र अंकित के साथी अजय कुमार मंडल ने बताया कि वह पिछले करीब दो महीने से कॉलेज नहीं जा रहा था। उसके प्रथम सेमेस्टर में फेल होने की भी बात सामने आई है। साथी के अनुसार, पढ़ाई को लेकर वह तनाव में रहता था। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मौके से आई तस्वीरें…. FSL टीम का इंतजार, पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू घटना की सूचना पर सहायक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम के आने का इंतजार किया जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *