भास्कर न्यूज | गिरिडीह आगामी दुर्गापूजा में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को पपरवाटांड़ स्थित एसपी कार्यालय सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने की। बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थाना निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने थाना प्रभारियों से बारी-बारी उनके थानों में लंबित कांडों, न्यायालय से जारी कुर्की-जब्ती के आदेशों और वारंटों की समीक्षा की। कुछ थानों में अनुसंधान लंबित रहने पर संबंधित थाना प्रभारियों को फटकार लगाई। उन्होंने लंबित मामलों का अनुसंधान शीघ्र पूरा करने, कांडों का उद्भेदन करने और निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। एसपी ने शहरी और मुफस्सिल क्षेत्रों में ज्वेलरी तथा कपड़ा दुकानों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। महिला अपराध और आर्थिक अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क रहकर काम करना होगा। बैठक में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम, खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, मुख्यालय डीएसपी-1 नीरज कुमार सिंह और मुख्यालय डीएसपी-2 आरके राणा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। एसपी ने कहा कि दूसरे जिलों से आने वाले अपराधियों द्वारा पूजा पंडालों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और ड्रोन कैमरे से निगरानी करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया, ताकि दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर त्वरित कार्रवाई की जा सके। एसपी ने सभी एसडीपीओ, डीएसपी और थाना प्रभारियों को दुर्गापूजा के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। संवेदनशील और अति संवेदनशील पूजा पंडालों में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। पंडालों में सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती करने तथा जमानत पर जेल से बाहर आए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। भास्कर न्यूज | गिरिडीह आगामी दुर्गापूजा में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को पपरवाटांड़ स्थित एसपी कार्यालय सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने की। बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थाना निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने थाना प्रभारियों से बारी-बारी उनके थानों में लंबित कांडों, न्यायालय से जारी कुर्की-जब्ती के आदेशों और वारंटों की समीक्षा की। कुछ थानों में अनुसंधान लंबित रहने पर संबंधित थाना प्रभारियों को फटकार लगाई। उन्होंने लंबित मामलों का अनुसंधान शीघ्र पूरा करने, कांडों का उद्भेदन करने और निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। एसपी ने शहरी और मुफस्सिल क्षेत्रों में ज्वेलरी तथा कपड़ा दुकानों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। महिला अपराध और आर्थिक अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क रहकर काम करना होगा। बैठक में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम, खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, मुख्यालय डीएसपी-1 नीरज कुमार सिंह और मुख्यालय डीएसपी-2 आरके राणा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। एसपी ने कहा कि दूसरे जिलों से आने वाले अपराधियों द्वारा पूजा पंडालों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और ड्रोन कैमरे से निगरानी करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया, ताकि दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर त्वरित कार्रवाई की जा सके। एसपी ने सभी एसडीपीओ, डीएसपी और थाना प्रभारियों को दुर्गापूजा के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। संवेदनशील और अति संवेदनशील पूजा पंडालों में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। पंडालों में सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती करने तथा जमानत पर जेल से बाहर आए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया।

