गिरिडीह |पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी साइबर अपराधी महेश पंडित को मध्यप्रदेश पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पचंबा थाना पुलिस ने कार्रवाई में सहयोग किया। गिरिडीह कोर्ट से रिमांड पर लेकर मध्यप्रदेश पुलिस उसे अपने साथ ले गई। यह जानकारी पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महेश पंडित के बैंक खाते में किसी साइबर अपराधी ने पैसा डाल दिया था। इस मामले में मध्यप्रदेश साइबर थाना में महेश पंडित पर कांड दर्ज किया गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस शनिवार को पचंबा थाना पहुंची। पचंबा थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरिडीह |पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी साइबर अपराधी महेश पंडित को मध्यप्रदेश पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पचंबा थाना पुलिस ने कार्रवाई में सहयोग किया। गिरिडीह कोर्ट से रिमांड पर लेकर मध्यप्रदेश पुलिस उसे अपने साथ ले गई। यह जानकारी पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महेश पंडित के बैंक खाते में किसी साइबर अपराधी ने पैसा डाल दिया था। इस मामले में मध्यप्रदेश साइबर थाना में महेश पंडित पर कांड दर्ज किया गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस शनिवार को पचंबा थाना पहुंची। पचंबा थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

