हजारीबाग | कन्हरी रोड स्थित खतियानी चौक के जेपीएम अस्पताल परिसर में खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष सुनीता कच्छप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। परिवार ने झारखंड सरकार से उन्हें राजमाता की उपाधि देने की मांग की। डॉ. ए.के. मेहता ने जिला प्रशासन से त्योहारों से पहले शहर की जर्जर सड़कों और गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की। शोकसभा में मोहम्मद हकीम, अशोक राम, सुरेश महतो, मोहम्मद आशिक, मेघनाथ मेहता, बोधी साव, महेश विश्वकर्मा, मोहम्मद मुस्तकीम, अमर कुमार, मोहम्मद फखरुद्दीन, रीता देवी, मुन्नी देवी, बिंदु देवी, रानी कुमारी, हंजला हाशमी और राधा देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। हजारीबाग | कन्हरी रोड स्थित खतियानी चौक के जेपीएम अस्पताल परिसर में खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष सुनीता कच्छप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। परिवार ने झारखंड सरकार से उन्हें राजमाता की उपाधि देने की मांग की। डॉ. ए.के. मेहता ने जिला प्रशासन से त्योहारों से पहले शहर की जर्जर सड़कों और गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की। शोकसभा में मोहम्मद हकीम, अशोक राम, सुरेश महतो, मोहम्मद आशिक, मेघनाथ मेहता, बोधी साव, महेश विश्वकर्मा, मोहम्मद मुस्तकीम, अमर कुमार, मोहम्मद फखरुद्दीन, रीता देवी, मुन्नी देवी, बिंदु देवी, रानी कुमारी, हंजला हाशमी और राधा देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

