गिरिडीह |सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 13 अक्टूबर को सिहोडीह स्थित स्तुति बैंक्वेट हॉल में शाम को ”डांडिया नाइट” एवं दुर्गा चालीसा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संस्था सचिव शिल्पा कुमारी बर्मन ने बताया कि त्योहार के इस पावन माहौल में लोगों को खुशियाँ बाँटने और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।हमारी संस्था हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास करती है। इस डांडिया नाइट में लोग परिवार संग स्वादिष्ट भोजन, डांडिया की धूम, ग्रुप डांस तथा विभिन्न रोचक गेम्स का आनंद ले सकते हैं। संस्था ने शहरवासियों से इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। गिरिडीह |सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 13 अक्टूबर को सिहोडीह स्थित स्तुति बैंक्वेट हॉल में शाम को ”डांडिया नाइट” एवं दुर्गा चालीसा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संस्था सचिव शिल्पा कुमारी बर्मन ने बताया कि त्योहार के इस पावन माहौल में लोगों को खुशियाँ बाँटने और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।हमारी संस्था हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास करती है। इस डांडिया नाइट में लोग परिवार संग स्वादिष्ट भोजन, डांडिया की धूम, ग्रुप डांस तथा विभिन्न रोचक गेम्स का आनंद ले सकते हैं। संस्था ने शहरवासियों से इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

