सोनीपत के विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने वार्ड नंबर 12 में 1 करोड़ 5 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर निगम पार्षद साधना तनेजा, पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण तनेजा और इलाके के कई लोग मौजूद रहे। विधायक निखिल मदान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सोनीपत के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करना है। शहर में सड़क, गलियों और पार्किंग जैसी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से इलाके में पार्किंग और सड़कों की हालत सुधरेगी, जिससे लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। विधायक मदान ने यह भी बताया कि बाजार में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए सुभाष चौक पर 26 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से पार्किंग बनाई जाएगी। इससे वाहनों को खड़ा करने के लिए बेहतर जगह मिलेगी और चौक का सौंदर्यीकरण भी होगा। मेयर राजीव जैन ने कहा कि 42 लाख रु की लागत से मास्टिक तकनीक द्वारा सुभाष चौक से मित्तल हॉस्पिटल तक तथा मॉडल टाउन में ठाकुरद्वारा और अन्य निर्धारित स्थानों पर गलियों को मास्टिक तकनीक से पक्का किया जाएगा। इन कार्यों से सड़क की सतह बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से सड़कों को पक्का करने की माँग थी, जिसे पूरा करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
जीवन नगर में 37 लाख रुपये से विभिन्न गलियों को सीसी से पक्का करने के कार्य की शुरुआत की गई है। इसमें जीवन नगर में राम मंदिर वाली गली और सोनू डेयरी वाली गली का निर्माण 37 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कंक्रीट (सीसी) से करवाया जाएगा। इन गलियों के पक्का होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा। मेयर राजीव जैन ने भी क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि इनका लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे। इस अवसर पर निगम पार्षद साधना तनेजा, लक्ष्मीनारायण तनेजा, शशिपाल अरोड़ा, सन्नी चोपड़ा, ओम प्रकाश,शीलू प्रधान, भारत शर्मा, राम प्रकाश, राजू,धर्म सिंह कुंडु,कृष्ण चंद शर्मा,हेमंत शर्मा,सोनू शर्मा, नवीन कुंडू, डॉक्टर तारा,अर्जुन देव आदि लोग मौजूद रहे।

