लखनऊ में रोडवेज बस-ट्रॉली की टक्कर, 5 यात्री घायल:ओवरटेक के दौरान हादसा; चालक ने नहीं रोकी बस, यात्रियों के दबाव पर ढाबे के सामने रोका

लखनऊ में रोडवेज बस-ट्रॉली की टक्कर, 5 यात्री घायल:ओवरटेक के दौरान हादसा; चालक ने नहीं रोकी बस, यात्रियों के दबाव पर ढाबे के सामने रोका

लखनऊ के बीकेटी में शनिवार सुबह रोडवेज बस और गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। ओवरटेक करते समय बस के पांच यात्री घायल हुए। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे किनारे पलट गई, जबकि बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार चालक समेत पांच लोग सुरक्षित बचे। लोनी डिपो की यह बस दिल्ली के आनंद विहार से आ रही थी। यात्रियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके से उनकी नींद खुल गई। चालक ने यात्रियों के चीखने पर भी बस नहीं रोकी। दबाव बनाने पर उसने दिगोई गांव के फौजी ढाबे के सामने रोका। बस में कुल 32 यात्री थे। रवि शंकर शुक्ला और ओमदत्त शर्मा अस्पताल गए, तीन अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। बीकेटी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया, पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *